Gmail Tips: जीमेल की पांच सेटिंग जो आपको बना देंगे स्मार्ट, नोट कर लीजिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 May 2024 11:48 AM IST
सार

जीमेल में इतने सारे फीचर्स हैं जिनकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है और जिन्हें इसकी जानकारी है वे लोग काफी स्मार्ट हैं और उनका काम आसानी से होता है। यदि आप भी अपने Gmail की इन पांच सेटिंग्स को बदल देते हैं तो आप कम-से-कम जीमेल के मामले में तो स्मार्ट हो ही सकते हैं।

5 settings to improve the Gmail experience on iPhone and Android smartphones know in hindi
Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    हमें उम्मीद है कि जो लोग भी इस खबर को पढ़ रहे हैं वे Gmail का इस्तेमाल करते होंगे। यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन होगा तब भी और आईफोन होगा तब भी, जीमेल का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे। जीमेल में इतने सारे फीचर्स हैं जिनकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है और जिन्हें इसकी जानकारी है वे लोग काफी स्मार्ट हैं और उनका काम आसानी से होता है। यदि आप भी अपने Gmail की इन पांच सेटिंग्स को बदल देते हैं तो आप कम-से-कम जीमेल के मामले में तो स्मार्ट हो ही सकते हैं। आइए जानते हैं...

    नोटिफिकेशन को कस्टमाइज करें

    gmail tips
    gmail tips - फोटो : अमर उजाला

    Gmail पर डिफॉल्ट रूप से सभी ई-मेल को नोटिफिकेशन आते हैं जो कि कई बार गुस्सा दिलाने वाला होता है। इन ई-मेल में स्पैम और मार्केटिंग के भी मेल शामिल होते हैं। इन्हें एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर फिल्टर किया जा सकता है। आप इन मेल को कैटेगरी में बांट सकते हैं।

    मोबाइल सिग्नेचर

    gmail signature
    gmail signature - फोटो : अमर उजाला

    इस फीचर को ऑन करने के बाद फोन से भेजे गए सभी ई-मेल के साथ एक सिग्नेचर भी अपने आप जाएगा। इसमें आपका फोन नंबर, आपके बारे में जैसी जानकारियां हो सकती हैं। ई-मेल की सेटिंग में जाकर इसे आप ऑन कर सकते हैं और एडिट कर सकते हैं। एक बार सेटिंग हो जाने के बाद यह सभी मेल के साथ डिफॉल्ट रूप से जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें