सरकार का बड़ा फैसला, अब सभी फीचर फोन में भी होगा GPS सिस्टम

मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी मोबाइल में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) को जरूरी कर दिया है।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन्स (डॉट) ने मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों की उस मांग को ठुकराते हुए यह आदेश दिया है जिसमें कहा गया था कि फोन में जीपीएस की जगह किसी दूसरी तकनीक का यूज होगा। कंपनियों ने यह भी कहा था कि जीपीएस सिस्टम को फोन में देने से कीमतों में 50 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।
1 जनवरी 2018 से सभी फोन में होगा जीपीएस

सरकार ने स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन में भी जीपीएस को अनिवार्य करते हुए आदेश दिया है कि 1 जनवरी 2018 से भारत में बिकने वाले सभी फोन में जीपीएस होना ही चाहिए, ताकि आपात स्थिति में यूजर्स को ट्रैक किया जा सके।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन्स ने यह आदेश इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (ICA) को दी है। बता दें कि फोन में जीपीएस अनिवार्य करने का सुझाव आईसीए ने ही डॉट को दिया था। डॉट के इस फैसले पर आईसीए के नेशनल प्रेसिडेंट पंकज मोहिन्द्रो ने कहा, 'फीचर फोन में जीपीएस सिस्टम देने से उनकी कीमतों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।'