जियो यूजर्स के लिए बुरी खबर, आधार सहित कई जानकारियां ऑनलाइन लीक

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए अबप तक की बुरी खबर है। जियो के करीब 12 करोड़ ग्राहकों के डाटा एक वेबसाइट पर लीक हुए हैं जिनमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर सहित कई जानकारियां हैं। दरअसल magicapk.com पर जियो के यूजर्स के डाटा लीक होने का दावा किया गया है। दावे के मुताबिक इस वेबसाइट पर यूजर्स की पूरी डिटेल ऑनलाइन पोस्ट कर दी गई थी, हालांकि रिपोर्ट सामने आने के बाद यह वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है।
वेबसाइट पर कौन-कौन सा जानकारियां लीक हुईं?

इस वेबसाइट पर जियो यूजर्स के नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर लीक हुए हैं। रिपोर्ट में यूजर्स के सर्किल की भी जानकारी दी गई है। हालांकि यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि जियो के सभी यूजर्स डाटा वेबसाइट पर अपलोड हुए हैं या नहीं।
डाटा लीक लेकर रिलायंस जियो ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, 'लीक हुए डाटा सही नहीं हैं और ना ही लीक हुई इन जानकारियों का कोई पुख्ता प्रमाण है। यूजर्स के डाटा को हाई-सिक्योरिटी में रखा गया है। यूजर्स के डाटा को कंपनी केवल ऑथराइज्ड लोगों के साथ ही शेयर करती है। जियो यूजर्स के डाटा सेफ हैं और हम मामले की जांच कर रहे हैं।'