पार्ट टाइम जॉब वाला यह मैसेज आपको कंगाल बना देगा, इंजीनियर को लगा 16 लाख का चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jun 2023 11:46 AM IST
सार

साइबर एक्सपर्ट लोगों को हर दिन चेतावनी भी दे रहे हैं लेकिन ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में लोग अपनी जमापूंजी भी गंवा दे रहे हैं। अब पार्ट टाइम जॉब के महाजाल में पुणे का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर फंसा है। साइबर ठगों ने इंजीनियन को 16 लाख रुपये का चूना लगाया है।

विज्ञापन
youtube video like and earn money scam all you need to know in Hindi
youtube Scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पिछले कुछ महीनों में पार्ट टाइम जॉब को लेकर कई लोगों को चूना लगाया जा चुका है। हर दिन इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। साइबर एक्सपर्ट लोगों को हर दिन चेतावनी भी दे रहे हैं लेकिन ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में लोग अपनी जमापूंजी भी गंवा दे रहे हैं। अब पार्ट टाइम जॉब के महाजाल में पुणे का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर फंसा है। साइबर ठगों ने इंजीनियर को 16 लाख रुपये का चूना लगाया है।

    दरअसल पिछले कुछ महीनों से लोगों के पास पार्ट टाइम जॉब को लेकर टेक्स्ट मैसेज आ रहे हैं। इन मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सिर्फ यूट्यूब वीडियो लाइक करके आप पैसे कमा सकते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये ठग लोगों के अकाउंट में कुछ पैसे भी भेज दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को यकीन हो जा रहा है कि वास्तव में पैसे मिलेंगे। ए

    विज्ञापन

    क बार भरोसा जीतने के बाद ये ठग लगों को अपने झांसे में लेकर टेलीग्राम चैनल का लिंक देते हैं और बैंक अकाउंट डीटेल भरने के लिए कहते हैं। इसके बाद पूरा गेम शुरू होता है। लोगों को उनके फर्जी अकाउंट की डीटेल दिखाई जाती है जिसमें पैसे दिखते हैं लेकिन वास्तव में उनके अकाउंट खाली किए जा रहे होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें