Alert: YouTube का बड़ा फैसला, अब बिना बताए डिलीट कर देगा ऐसे वीडियोज
YouTube Update: यह अभियान भारत में शुरू किया जाएगा और खासतौर पर उन वीडियो पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो ब्रेकिंग न्यूज़ या मौजूदा घटनाओं पर आधारित हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि दर्शकों को वीडियो कंटेंट के बारे में गुमराह न किया जाए।

विस्तार
यदि आप भी YouTube कंटेंट क्रिएटर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत में आमतौर पर लोग अपने वीडियो पर अधिक व्यूज के लिए YouTube पर क्लिकबेट यानी गुमराह करने वाले और भ्रामक थंबनेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह बहुत महंगा पड़ने वाला है। YouTube ने कहा कि वह ऐसे वीडियो को बिना सूचित किए डिलीट कर देगा।
गूगल के स्वामित्व वाले YouTube ने घोषणा की है कि क्लिकबेट थंबनेल और शीर्षकों वाले वीडियो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान भारत में शुरू किया जाएगा और खासतौर पर उन वीडियो पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो ब्रेकिंग न्यूज़ या मौजूदा घटनाओं पर आधारित हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि दर्शकों को वीडियो कंटेंट के बारे में गुमराह न किया जाए।
YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि भारत में क्लिकबेट थंबनेल और शीर्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य "अत्यधिक क्लिकबेट" की समस्या का समाधान करना है। अत्यधिक क्लिकबेट तब होता है जब किसी वीडियो का शीर्षक या थंबनेल उसके असली कंटेंट से मेल नहीं खाता।
- Ram Mandir Ayodhya: रामलला के मंदिर में एंड्रॉयड फोन पर लगी पाबंदी, क्या iPhone को हरी झंडी? यहां जानिए सबकुछ
- Fact Check: सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर भर्ती ले रही यह वेबसाइट है फर्जी, सरकार ने दी चेतावनी
- Tech Tips: पुराना फोन बेचते समय ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान
- iPhone SE 4: अब इस नए नाम से लॉन्च होगा एपल का सस्ता आईफोन, फीचर्स आए सामने