फेसबुक और ट्विटर के बाद अब YouTube ने भी हटाया डोनाल्ड ट्रंप पर लगा बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Mar 2023 09:34 AM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर लगे बैन को अब YouTube ने भी हटा दिया है। इससे पहले मेटा ने ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को और एलन मस्क ने ट्विटर अकाउंट को री-स्टोर किया है। फेसबुक पर वापसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहला पोस्ट आई एम बैक किया है।

विज्ञापन
YouTube Restores Donald Trump Account Months After Meta
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

    विस्तार

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर लगे बैन को अब YouTube ने भी हटा दिया है। इससे पहले मेटा ने ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को और एलन मस्क ने ट्विटर अकाउंट को री-स्टोर किया है। फेसबुक पर वापसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहला पोस्ट आई एम बैक किया है। आपको याद दिला दें कि जनवरी 2021 में कैपिटल हिल दंगे के बाद भड़काऊ भाषण को लेकर सभी सोशल मीडिया कंपनियों ने डोनाल्ड ट्रंप को बैन किया था।

    Meta ने डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी री-स्टोर कर दिया है। ट्रंप के चैनल को री-स्टोर करने पर यूट्यूब ने ट्वीट करके कहा, "चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रमुख राष्ट्रीय उम्मीदवारों से समान रूप से सुनने के अवसर को संतुलित करते हुए, हमने वास्तविक दुनिया की हिंसा के निरंतर जोखिम का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया।"

    विज्ञापन

    यूट्यूब ने पॉलिसी उल्लंघन को लेकर ट्रंप के अकाउंट को बैन किया था। सोशल मीडिया आज वोटरों के पास पहुंचने का सबसे बड़ा साधन हो गया है और ट्रंप भी 2024 के चुनाव में हिस्सा लेने वाले हैं। यूट्यूब पर ट्रंप के 2.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि फेसबुक पर यह संख्या 34 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन है। ट्रंप के खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्रंप ने फेसबुक पर 12-सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसका कैप्शन "मैं वापस आ गया हूं" है। यह 2016 के चुनाव जीतने के बाद उनका विजय भाषण की तरह प्रतीत होता है। इस वीडियो में ट्रंप ने 2024 के चुनाव के लिए अपने अभियान को भी डालने की कोशिश की। वीडियो में ट्रंप ने अपना प्रसिद्ध "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" का नारा डाला, जो उनके अंतिम सफल राष्ट्रपति अभियान के दौरान लोकप्रिय हुआ था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें