Smartphone Hidden Sensors: क्या आप जानते हैं आपका फोन बन सकता है टेप मेजर व थर्मामीटर? देखें इसके हिडन ट्रिक्स

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 21 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

Android hidden features:

क्या आप जानते हैं कि आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद इन-बिल्ट सेंसर्स सिर्फ कॉल करने या इंटरनेट चलाने के लिए नहीं, बल्कि कई अलग-अलग गैजेट्स का काम अकेले करने के लिए बने हैं? सही एप्स और इन सेंसर्स की मदद से आपका फोन ऐसे कई स्मार्ट काम कर सकता है, जिनका शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा। आइए जानते हैं आपके स्मार्टफोन में छिपे इन सेंसर्स के बेहतरीन और सीक्रेट फायदे।

विज्ञापन
Your Phone Work Tape Measure, Metal Detector and More
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Smartphone sensors:

    आज के स्मार्टफोन्स में कई ऐसे इन-बिल्ट सेंसर्स मौजूद होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं होता। ये सेंसर न सिर्फ कैमरा, जीपीएस और ऑटो-ब्राइटनेस जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं, बल्कि सही एप्स के इस्तेमाल से आपके फोन को कई अलग-अलग गैजेट्स में बदल सकते हैं। अब आपको घर की लंबाई नापने या किसी सतह को जांचने के लिए अलग से टूल खरीदने की जरूरत नहीं है। ये सभी काम आपका स्मार्टफोन ही कर सकता है, वो भी चुटकियों में। जानिए कैसे।

    1. AR तकनीक से मेजरिंग टेप की तरह करें इस्तेमाल

    • घर में नया फर्नीचर खरीदना हो, दीवार की लंबाई नापनी हो या कमरे का एरिया जानना हो, अब आपको फिजिकल मेजरिंग टेप के बगैर आप ये काम स्मार्टफोन से कर सकते हैं।
    • इसके लिए एंड्रॉयड फोन्स कैमरा और AR (Augmented Reality) तकनीक की मदद से किसी भी वस्तु की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई माप सकते हैं। इसके लिए Google Play Store पर उपलब्ध टेप मिजर, एआर रूलर या सैमसंग गैलेक्सी फोन्स का क्विक मिजर एप इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • कैसे काम करता है?एप खोलकर कैमरे को समतल सतह पर रखें और शुरुआती व अंतिम पॉइंट चुनें। स्क्रीन पर तुरंत अनुमानित माप दिखने लगेगा। फ्लैगशिप फोन्स में LiDAR सेंसर होने पर सटीक नतीजे मिलते हैं, जबकि सामान्य फोन्स ARCore तकनीक का उपयोग करते हैं। हालांकि, प्रोफेशनल कामों के लिए पारंपरिक टेप ही बेहतर रहता है।

    2. लाइट और शोर का लेवल मापने वाला मीटर

    • क्या आपके स्टडी रूम में सही रोशनी है? या आपके आसपास शोर की सीमा कितनी है? इसका जवाब भी फोन दे सकता है। इसके लिए यह काम करें।
    • लाइट मीटर:ऑटो-ब्राइटनेस कंट्रोल करने वाला एम्बिएंट लाइट सेंसर लाइट मीटर एप्स की मदद से आसपास की रोशनी को Lux यूनिट में मापता है। यह घर से काम करने वालों और इंडोर पौधों के रख-रखाव के लिए काफी मददगार है।
    • साउंड मीटर:फोन का माइक्रोफोन साउंड मीटर एप के जरिए शोर को Decibel (dB) में मापता है। इससे आप जान सकते हैं कि म्यूजिक का वॉल्यूम सुरक्षित है या नहीं। ध्यान रहे, बहुत अधिक तेज आवाज में यह पूरी सटीकता नहीं दे पाता।

    3. फोन बन जाएगा मेटल डिटेक्टर

    • लगभग हर एंड्रॉयड फोन में Magnetometer सेंसर होता है, जो कम्पास और गूगल मैप्स में दिशा दिखाता है:
    • कैसे करें इस्तेमाल?फिजिक्स टूलबॉक्स मैग्नेटोमीटर या मेटल डिटेक्टर जैसे एप इंस्टॉल करने पर फोन आसपास के मैग्नेटिक फील्ड को पढ़ने लगता है।
    • जब फोन को किसी धातु, चुंबक या स्पीकर के पास ले जाते हैं, तो स्क्रीन पर रीडिंग बढ़ जाती है। इसका उपयोग दीवार में छिपे धातु के हिस्से खोजने या साइंस प्रोजेक्ट्स के लिए किया जा सकता है।

    4. स्पिरिट लेवल से सीधा लगाएं फोटो फ्रेम

    • फोटो फ्रेम, टीवी या शेल्फ लगाते समय सतह समतल है या नहीं, यह जांचना अब बेहद आसान है:
    • सेंसर: फोन में मौजूद एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर फोन की स्थिति और झुकाव को भांपते हैं।
    • इसके लिए बबल लेवल एप डाउनलोड करके फोन को किसी फ्रेम या टेबल पर रखें। यह तुरंत बता देगा कि सतह कितने डिग्री तक झुकी हुई है।

    किन फोन्स में मिलता है यह फीचर?

    • अगर आपके पास गूगल पिक्सेल 8 Pro या उससे नया Pro मॉडल है, तो आपका फोन बिना छुए तापमान भी माप सकता है:
    • टेंपरेचर सेंसर:कैमरा मॉड्यूल के पास दिए गए खास थर्मामीटर सेंसर और प्री-इंस्टॉल्ड थर्मामीटर एप से आप कुछ इंच की दूरी से बर्तन, पानी, या लैपटॉप की गर्मी जांच सकते हैं।
    • बॉडी टेम्परेचर:गूगल ने इसमें माथे के पास फोन ले जाकर शरीर का तापमान मापने का फीचर भी दिया है।

    यह पूरी तरह आपके फोन के हार्डवेयर और सेंसर सपोर्ट पर निर्भर करता है। जहां एआर टप मेजर के लिए एआरकोर या लाइडर की जरूरत होती है, वहीं तापमान मापने का फीचर फिलहाल केवल पिक्सेल प्रो सीरीज तक सीमित है। इसलिए किसी भी ऐप का इस्तेमाल करने से पहले यह जांच लें कि आपका फोन उस संबंधित सेंसर को सपोर्ट करता है या नहीं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें