मुबारक हो, फ्री में मिल रहा iPhone 15! क्या आपके पास भी आया है यह मैसेज? जान लें इसकी सच्चाई

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 26 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

स्कैमर्स भारतीय डाक के नाम से लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर फ्री में आईफोन 15 देने का झांसा दे रहे हैं। अब इंडिया पोस्ट ने नए iPhone 15 घोटाले वाले मैसेज के संबंध में यूजर्स को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
you are getting iPhone 15 for free alert this fake link iPhone 15 scams India Post issues warning
iPhone 15 scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सहित दुनियाभर में एपल ने आईफोन 15 को लॉन्च कर दिया है। इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। आईफोन लवर्स के लिए यह किसी त्यौहार से कम नहीं होता, लेकिन इसका फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं। स्कैमर्स भारतीय डाक के नाम से लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर फ्री में आईफोन 15 देने का झांसा दे रहे हैं। अब इंडिया पोस्ट ने नए iPhone 15 घोटाले के संबंध में यूजर्स को अलर्ट किया है।

    भारतीय डाक ने एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से स्कैम वाले मैसेज के खिलाफ अलर्ट किया है, जो भारतीय डाक के नाम से प्रसारित हो रहा है। भारतीय डाक ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कृपया सावधान रहें! इंडिया पोस्ट किसी भी अनाधिकारिक पोर्टल या लिंक के माध्यम से किसी भी प्रकार का उपहार नहीं दे रहा है। इंडिया पोस्ट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट http://indiapost.gov.in को फॉलो करें।"

    विज्ञापन

    एडवाइजरी में वायरल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि प्राप्तकर्ता ने नवरात्रि गिफ्ट के रूप में आईफोन 5 जीता है। इसमें इस गिफ्ट का दावा करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें व्हाट्सएप पर 5 ग्रुप या 20 दोस्तों के साथ इस मैसेज को शेयर करना शामिल है। पोस्ट के साथ एक लिंक भी दिया गया है। इसी लिंक के जरिए यूजर्स को आईफोन 15 के लिए क्लेम करने के लिए कहा गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें