Year in Search 2023: चंद्रयान-3 ने सभी को छोड़ा पीछे, देखें इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने टॉपिक
सार
यह लिस्ट चार कैटेगरी में जारी होती है जिनमें न्यूज एंड इवेंट, व्हाट इज, हाउ टू और नियर मी शामिल होते हैं। न्यूज एंड इवेंट की लिस्ट में भारत में सबसे ज्यादा Chandrayaan-3 को सर्च किया गया है। आइए देखते हैं सभी लिस्ट....
विज्ञापन

विस्तार
गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी ईयर इन सर्च 2023 (Year in Search 2023) की लिस्ट जारी की है। हर साल दिसंबर में जारी होने वाली गूगल की इस लिस्ट में टॉप टॉपिक शामिल होते हैं। यह लिस्ट चार कैटेगरी में जारी होती है जिनमें न्यूज एंड इवेंट, व्हाट इज, हाउ टू और नियर मी शामिल होते हैं। न्यूज एंड इवेंट की लिस्ट में भारत में सबसे ज्यादा Chandrayaan-3 को सर्च किया गया है। आइए देखते हैं सभी लिस्ट....
न्यूज एंड इवेंट में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले कीवर्ड

- चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)
- कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट (Karnataka Election Results)
- इस्राइल न्यूज (Israel News)
- सतीश कौशिक (Satish Kaushik)
- बजट 2023 (Budget 2023)
- तुर्की भूकंप (Turkey Earthquake)
- अतिक अहमद (Atiq Ahmed)
- मैथ्यू पेरी (Matthew Perry)
- मणिपुर न्यूज (Manipur News)
- ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट (Odisha Train Accident)
व्हाट इज में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले कीवर्ड

- जी 20 क्या है (What is G20)
- यूसीसी क्या है (UCC kya hai)
- चैटजीपीटी क्या है (What is Chat GPT)
- हमास क्या है (Hamas kya hai)
- 28 सितंबर 2023 को क्या है (28 september 2023 ko kya hai)
- चंद्रयान-3 क्या है (What is Chandrayaan 3)
- इंस्टाग्राम थ्रेड क्या है (What is threads in Instagram)
- क्रिकेट में टाइम आउट क्या होता है (What is timed out in cricket)
- आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर क्या होता है (What is impact player in IPL)
- सेंगोल क्या होता है (What is Sengol)