नई तैयारी: Mi ब्रांड हो सकता है बंद, इस नाम से बेचे जाएंगे शाओमी के स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Aug 2021 01:44 PM IST
सार

Mi ब्रांड के तहत अगस्त 2011 में कंपनी ने Xiaomi Mi 1 को लॉन्च किया था और उसके बाद स्मार्ट टीवी, टैबलेट, स्मार्ट डिवाइस, खिलौने और कई सारे ऑडियो प्रोडक्ट एमआई ब्रांडिंग के तहत पेश किए गए।

विज्ञापन
Xiaomi to Drop Its Mi Branding Starting With Xiaomi Mix 4 says Report
Xiaomi logo - फोटो : social media

    विस्तार

    Xiaomi अपनी Mi ब्रांडिंग को बंद करने जा रही है। अब शाओमी के प्रोडक्ट‘Xiaomi' के नाम से ही बेचे जाएंगे, हालांकि कंपनी ने अपने इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिय बयान अभी तक नहीं दिया है। नई ब्रांडिंग की शुरुआत कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mix 4 से हो सकती है। नए फोन को Xiaomi Mix 4 कहा जाएगा। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह बदलाव सिर्फ स्मार्टफोन के लिए है या फिर एमआई के अन्य प्रोडक्ट जैसे एमआई बैंड और स्पीकर के लिए भी है। बता दें कि Mi ब्रांडिंग की शुरुआत 10 साल पहले हुई थी।

    नया बदलाव हाल ही में लॉन्च हुए Mix 4 के साथ देखने को मिला है। पहले इसका नाम Mi Mix 4 था। इस सीरीज के अन्य फोन Mi Mix 3 और Mi Mix 2 के नाम से लॉन्च हुए हैं। XDA डेवलपर्स के मुताबिक कंपनी के आने वाले किसी भी प्रोडक्ट के साथ Mi की ब्रांडिंग नहीं होगी, हालांकि कंपनी के अपकमिंग टैब के नाम Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro बताए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    Mi ब्रांड के तहत अगस्त 2011 में कंपनी ने Xiaomi Mi 1 को लॉन्च किया था और उसके बाद स्मार्ट टीवी, टैबलेट, स्मार्ट डिवाइस, खिलौने और कई सारे ऑडियो प्रोडक्ट एमआई ब्रांडिंग के तहत पेश किए गए। 26 अगस्त को शाओमी का भारत में स्मार्टर लिविंग 2020 इवेंट होने वाला है जिसमें Mi TV 5X, Mi Band 6 औ Mi Notebook जैसे प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि जून 2021 में Xiaomi दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है। इसकी बिक्री में मई के मुकाबले 26 फीसदी का इजाफा हुआ है और ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 17.1 फीसदी हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें