श्याओमी ने दो महीने में बेचे 6 लाख रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन

विस्तार
इस साल मार्च में चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपना रेडमी नोट 3 लॉन्च किया था। कंपनी महज दो महीनों के अंदर 6 लाख श्याओमी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। श्याओमी के उपाध्यक्ष ह्यूगो बारा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसकी घोषणा की है साथ ही भारतीय प्रशंसकों का धन्यवाद किया है।
कंपनी का कहना है कि यह बिक्री कंपनी की सबसे बड़ी रिकॉर्ड बिक्री है। श्याओमी दो वेरिएंट में रेडमी नोट 3 की बेच रही है, एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है, इसके अलावा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले रेडमी नोट 3 की कीमत 11,999 रुपये है।
यह फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। यह केवल mi.com और Amazon.in पर उपलब्ध है।
ये है श्याओमी रेडमी नोट 3 के फीचर्स

फोन की बॉडी मेटल की है और लुक आईफोन 6 से काफी मिलता जुलता है। इस फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
कंपनी ने इस फोन को बीते साल नवंबर में चीन में लॉन्च दिया था। रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्क्रीन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉर्निंग गरिला ग्लास भी लगाया गया है।
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के साथ MIUI7 पर चलेगा। रेडमी नोट 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.65एमएम और वजन 164 ग्राम है। इसमें 2G, 3G, 4G ब्लूटूथ, वाई-फाई, और ड्यूल सिम सरीखे ऑप्शंस हैं। रेडमी नोट 3 में 4050mAh की बैटरी दी गई है।
यह स्मार्ट फोन डार्क ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंगों में उपलब्ध है।