Xiaomi MIUI 12 हुआ लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स के बारे में विस्तार से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Apr 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
xiaomi miui 12 launched india know about all features
xiaomi miui 12 - फोटो : gearbest

    चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन एमआई 19 यूथ एडिशन (Mi 10 Youth Edition) पेश किया है। मोबाइल के अलावा कंपनी ने MIUI 12 भी लॉन्च किया है। एमआईयूआई 12 में यूजर इंटरफेस को काफी बदला गया है और डार्क मोड के साथ फिटनेस फीचर जैसे कई मोड्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं MIUI 12 के टॉप फीचर्स के बारे में...

    1. Key UI-नए अपडेट के बाद आपको सेटिंग्स का इंटरफेस बदला हुआ नजर आएगा। एप के बंद होने के दौरान बैकग्राउंड रियल टाइम में ब्लर होगा। इसके अलावा एप क्लोजिंग के लिए कई तरह के एनिमेशन भी मिलेंगे।
    2. Dark Mode 2.0-शाओमी ने सिस्टम वाइड डार्क मोड तो पहले ही जारी किया, लेकिन अब MIUI 12 के साथ डार्क 2.0 जारी किया गया है। नए अपडेट में डार्क को पढ़ने लायक बनाया गया है। इसमें फॉन्ट साइज और कॉन्ट्रास्ट अपने आप एडजस्ट होंगे।
    3. Global Free Window-MIUI 12 के साथ आप छोटी विंडो में भी मैसेज और व्हाट्सएप का रिप्लाई कर पाएंगे। इसका फायदा कॉलिंग और गेमिंग के दौरान आपको मिलेगा। यह फीचर फोन में मौजूद सभी एप्स के साथ काम करेगा।
    4. Mi Health-एमआई हेल्थ एप पिछले साल पहली बार MIUI के डेवलपर बीटा रोम में देखने को मिला था लेकिन अब कंपनी ने इसे MIUI 12 के साथ आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। फोन में एमआई हेल्थ एप यूजर्स के स्टेप्स, स्लीप और एक्सरसाइज को ट्रैक करेगा।
    5. Privacy-नए अपडेट में प्राइवेसी को लेकर भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं। एपल और ओप्पो की फोन की तरह आप शाओमी के फोन में भी वर्चुअल आईडी बना सकेंगे। इसके अलावा एप के साथ डाटा शेयरिंग को लेकर भी यूजर्स को कई तरह के कंट्रोल दिए गए हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें