Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi Bunny, WhatsApp पर मिलेगा अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 05 Feb 2018 04:59 PM IST
Xiaomi Mi Bunny is a Free WhatsApp Subscription Service launched in India
Xiaomi Mi Bunny

    WhatsApp ने अभी हाल ही में बिजनेस ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से छोटे व्यापारी अपने ग्राहकों से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगे। वहीं अब चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में व्हाट्सऐप सर्विस Mi Bunny पेश किया है जिसके जरिए मोबाइल यूजर्स को सर्विसेज का अपडेट और कस्टमर केयर सर्विस का अपडेट व्हाट्सऐप पर मिल सकेगा।

    Mi Bunny से जुड़ने के लिए इस नंबर पर करें मैसेज

    Xiaomi Mi Bunny
    Xiaomi Mi Bunny

    इस सर्विस के फीचर की बात करें तो इसके जरिए आपको व्हाट्सऐप पर शाओमी न्यूज, प्रोडक्ट्स ऑफर, नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग, MIUI साप्ताहिक नोटिफिकेशन और Mi Fan मीट अप्स के बारे में अपडेट मिलेगा।

    इसके अलावा आप कस्टमर केयर सर्विस के लिएSUPPORTलिखकर एक मैसेज भेज सकेंगे। यह सर्विस सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगी। तो सबसे पहले अपने फोन में +91-7760944500को सेव करें और फिरXiaomiलिखकर एक मैसेज भेजे। इसके बाद आपके पास वेलकम मैसेज आएगा। वहींSTOPलिखकर भेजकर कभी भी इस सर्विस को बंद कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें