जरूरी बात: क्या सच में भारत छोड़ रही है Xiaomi, पाकिस्तान में प्लांट लगाने की रिपोर्ट में कितनी है सच्चाई?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Oct 2022 10:06 AM IST
सार

शाओमी ने अपने ट्वीट में कहा, 'यह ट्वीट पूरी तरह से झूठा और निराधार है। Xiaomi ने 2014 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया था और एक साल से भी कम समय में हमने अपनी मेक इन इंडिया का सफर शुरू किया।

विज्ञापन
Xiaomi may move its operations from India to Pakistan read what Xiaomi has say
Xiaomi logo - फोटो : social media

    विस्तार

    चाइनीज मोबाइल कंपनियों और भारत सरकार के बीच पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टैक्स को लेकर सरकार और चाइनीज मोबाइल कंपनियों के बीच ठनी है। इसी बीच एक खबर आई है कि भारत सरकार के साथ चल रहे तनाव के बीच Xiaomi ने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को भारत से पाकिस्तान में शिफ्ट करने की तैयारी में है।

    यह पूरा बवाल South Asia Index नाम के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ। साउथ एशिया इंडेक्स ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भारत सरकार द्वारा 5,551 करोड़ रुपये अकाउंट में फ्रीज करने के बाद चीनी मोबाइल निर्माता Xiaomi भारत से पाकिस्तान शिफ्ट हो सकती है।'

    विज्ञापन

    इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए Xiaomi इंडिया ने रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया। शाओमी ने कहा है कि यह पूरी तरह एक अफवाह है, इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। शाओमी ने अपने ट्वीट में कहा, 'यह ट्वीट पूरी तरह से झूठा और निराधार है। Xiaomi ने 2014 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया था और एक साल से भी कम समय में हमने अपनी मेक इन इंडिया का सफर शुरू किया। हमारे 99% स्मार्टफोन और हमारे 100% टीवी भारत में बने हैं। हम इस तरह के अफवाहों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसी सप्ताह शाओमी ने बैंक अकाउंट को फ्रीज करने को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शाओमी ने 3 अक्टूबर को हाईकोर्ट मे एक और याचिका दायर की है। कंपनी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) सक्षम प्राधिकारी के 29 सितंबर, 2022 के आदेश को चुनौती दी है, जिसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 29 अप्रैल के जब्ती आदेश की पुष्टि की थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें