आज फिर से होगी 1 रुपये में शाओमी रेडमी 4ए की सेल, ऐसे उठाएं फायदा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Jul 2017 10:50 AM IST
xiaomi 3rd mi anniversary sale 2nd day, buy redmi 4a at rs 1 only
Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale

    शाआोमी भारत में अपनी तीसरी एमआई एनिवर्सरी मना रही है। इस खास मौके पर 1 रुपये वाले सेल आयोजित किया गया है जो आज यानी 21 जुलाई को खत्म हो जाएगा। आज एक बार फिर से सुबह 11 बजे से और दोपहर 1 बजे से होगी।

    इस एक रुपये वाली सेल में रेडमी 4ए, वाई-फाई रिपीटर 2 और 10000 एमएएच वाले पावर बैंक 2 की बिक्री होगी। इसके अलावा भी इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। वहीं इस सेल के तहत अमेजॉन से भी खरीदारी की जा सकती है।

    1 रुपये की सेल के साथ मिलेंगे ये ऑफर्स

    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale
    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale

    इस सेल में प्रत्येक खरीदारी पर गोआईबीबो के जरिए घरेलू होटल बुकिंग पर 2,000 रुपये तक की छूट, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को 5 फीसदी तक का कैशबैक और 8,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    इस तीसरी एनिवर्सरी सेल में रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन भी स्टॉक में रहेंगे। इसके अलावा एमआई कैप्सूल ईयरफोन, एमआई हेडफोन कंफर्ट, एमआई इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी, एमआई इन-ईयर हेडफोन बेसिक, एमआई सेल्फी स्टिक और एमआई वीआर प्ले जैसे प्रोडक्ट्स पर 300 रुपये तक की छूट मिलेगी।

    ऐसे लें 1 रुपये वाली सेल में हिस्सा

    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale
    Xiaomi 3rd Mi Anniversary Sale

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस सेल में हिस्सा लेने के लिए इस पेज को सोशल मीडिया पर शेयर करना होगा। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो इस पेज को शेयर करने पर ही 1 रुपये वाली सेल के लिए आपका रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें। शॉपिंग कार्ट में प्रोडक्ट ऐड करने के 2 घंटे के अंदर खरीदना होगा, वरना ऑर्डर कैंसिल हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें