फिजिक्स की परीक्षा में इस महिला को मिले 'जीरो' अंक, गूगल के सीईओ ने की तारीफ
विज्ञापन

आमतौर पर किसी परीक्षा या पेपर में कम नंबर आने पर लोग बच्चों को डांटते हैं लेकिन इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो शून्य नंबर आने पर भी बच्चों की तारीफ करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की। सुंदर पिचाई ने क्वांटम फिजिक्स में शून्य नंबर लाने वाली एक महिला की तारीफ की है। आइए जानते हैं वजह...
दरअसल सराफिना नेंस नाम की एक महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा, '4 साल पहले मुझे क्वांटम फिजिक्स परीक्षा में 0 मिला। मैं अपने प्रोफेसर से इस डर के साथ मिली थी कि मुझे अपना मुख्य विषय बदलना होगा और फिजिक्स को अलविदा कहना होगा। आज, मैं एक शीर्ष स्तरीय एस्ट्रोफिजिक्स पीएचडी प्रोग्राम का हिस्सा हूं और 2 पेपर प्रकाशित कर चुकी हूं। STEM सभी के लिए कठिन है- ग्रेड का मतलब यह नहीं है कि आप इसे करने में सक्षम नहीं है।'
विज्ञापन