AI का भयानक चेहरा: ब्रैड पिट के नाम पर महिला से 7,12,44,800 रुपये की ठगी, तबाही की ओर जा रहा एआई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

यह धोखा एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शुरू हुआ, जिसने महिला से संपर्क कर अभिनेता ब्रैड पिट के नाम पर मेडिकल खर्चों के लिए मदद मांगी। फर्जी अकाउंट ने दावा किया कि उनके बैंक खाते अभिनेता एंजेलिना जोली के साथ तलाक के मुकदमे के चलते ब्लॉक हो गए हैं।

Woman scammed on the name of Brad Pitt with Hospital Photos Account Locked Amid Divorce
Scam on Name of Brad Pitt - फोटो : bfmtv

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब भयावह तरीके से होने लगा है। फ्रांस की एक महिला को हॉस्पिटल की फर्जी तस्वीरें और चिकनी-चुपड़ी बातों के जरिए यह विश्वास दिलाया गया कि वह हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट से बात कर रही हैं। ब्रैड पिट के नाम पर इस महिला से 800,000 यूरो यानी करीब 7,12,44,800 रुपये की ठगी हुई है। यह धोखा एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शुरू हुआ, जिसने महिला से संपर्क कर अभिनेता ब्रैड पिट के नाम पर मेडिकल खर्चों के लिए मदद मांगी। फर्जी अकाउंट ने दावा किया कि उनके बैंक खाते अभिनेता एंजेलिना जोली के साथ तलाक के मुकदमे के चलते ब्लॉक हो गए हैं।

    53 वर्षीय ऐन ने यह खुलासा "सेप्ट आ हुइट" शो में किया, जो रविवार की शाम फ्रांस के TF1 न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ। ऐन ने बताया कि उन्हें यह मैसेज तब मिला जब वह टिग्नेस में स्की ट्रिप पर थीं। यह संदेश ब्रैड पिट की मां जेन एट्टा पिट के नाम के एक फर्जी अकाउंट से आया था। इसके एक दिन बाद एक और अकाउंट ने खुद को अभिनेता के रूप में पेश किया और ऐन से संपर्क किया। जल्द ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और वे अच्छे दोस्त बन गए।

    ऐन, जो एक करोड़पति से शादीशुदा थीं लेकिन वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुजर रही थीं, को इस फर्जी अकाउंट से प्रेम कविताएं और प्रेम भरे मैसेज मिलने लगे। उन्हें यह विश्वास हो गया कि वह ब्रैड पिट के साथ एक लंबी दूरी के रिश्ते में हैं। ऐन ने बताया, "बहुत कम पुरुष ऐसी बातें लिखते हैं। मुझे वह व्यक्ति पसंद था और वह महिलाओं से बात करना जानता था।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें