DDoS Attack: अचानक ठप क्यों पड़ जाते हैं सोशल मीडिया के एप्स? जानें उन बड़े कारणों को जो रोक देते हैं स्क्रॉलिंग
Social Media Down Reasons:
आज के डिजिटल दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हर सेकंड लाखों पोस्ट, वीडियो और मैसेज शेयर होते हैं। फिर भी कई बार अचानक ये प्लेटफॉर्म ठप पड़ जाते हैं, लेकिन ऐसा होता क्यों है, जानें इस लेख में...

विस्तार
स्मार्टफोन की स्क्रीन पर Feed Couldn't Refresh का मैसेज देखते ही हम बेचैन हो जाते हैं। चाहे वह मेटा (Meta) के एप्स हों या एक्स, डिजिटल दुनिया में आउटेज अब एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इसके पीछे सिर्फ एक बटन की खराबी नहीं, बल्कि अरबों डेटा पैकेट्स और विशाल सर्वरों का एक पेचीदा विज्ञान छिपा है।
अचानक ट्रैफिक बढ़ने पर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विशाल डेटा सेंटर्स और सर्वरों पर चलते हैं। जब किसी बड़े चुनाव, क्रिकेट मैच या ब्रेकिंग न्यूज के दौरान अचानक ट्रैफिक कई गुना बढ़ जाता है, तो सर्वर पर असामान्य लोड पड़ सकता है। अगर लोड बैलेंसिंग सिस्टम सही तरह से ट्रैफिक को वितरित नहीं कर पाता, तो प्लेटफॉर्म स्लो हो सकता है या पूरी तरह डाउन हो सकता है।
ये भी पढ़े: Motorcycle: स्पोर्ट्स से क्रूजर तक जानिए मोटरसाइकिल के 8 प्रकार, कौन सी बाइक किस काम के लिए होती है?
तकनीकी गड़बड़ी और सॉफ्टवेयर अपडेट
कई बार नया फीचर जोड़ते समय या सिस्टम अपडेट के दौरान कोड में छोटी सी गलती भी बड़े आउटेज की वजह बन जाती है। सॉफ्टवेयर के अलग-अलग हिस्से आपस में जुड़े होते हैं। ऐसे में एक छोटा बग पूरे नेटवर्क को प्रभावित कर सकता है।
सर्वर ओवरलोड की समस्या
इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक में हमलावर सर्वर पर भारी मात्रा में फर्जी ट्रैफिक भेजते हैं। इससे सर्वर ओवरलोड हो जाते हैं और असली यूजर्स प्लेटफॉर्म तक पहुंच नहीं बना पाते। हालांकि बड़ी टेक कंपनियां मल्टी-लेयर सिक्योरिटी अपनाती हैं, फिर भी कुछ हमले असर डाल सकते हैं।
ये भी पढ़े: Petrol vs EV Cost: क्या ईवी खरीदते समय भारी निवेश है समझदारी? जानें क्यों अब कार खरीददारों की बदल रही पसंद
क्लाउड या नेटवर्क फेलियर
अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर होते हैं। अगर क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर के सिस्टम में दिक्कत आ जाए, तो उससे जुड़े कई एप्स एक साथ बंद हो सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट डाटा रूटिंग या नेटवर्क कनेक्टिविटी में समस्या भी वैश्विक स्तर पर असर डाल सकती है।
समस्या का समाधान कैसे होता है?
जैसे ही कोई प्लेटफॉर्म डाउन होता है, कंपनियों के वॉर रूम एक्टिव हो जाते हैं।पहचान: मॉनिटरिंग टूल्स से पता लगाया जाता है कि खराबी हार्डवेयर में है या सॉफ्टवेयर में।ट्रैफिक शिफ्टिंग: लोड को प्रभावित सर्वर से हटाकर सुरक्षित सर्वर पर भेजा जाता है।अस्थायी पैच: सिस्टम को तुरंत चालू करने के लिए एक टेम्परेरी कोड (Patch) डाला जाता है, जिसे बाद में परमानेंट फिक्स किया जाता है।