WhatsApp: अगले साल व्हाट्सएप में आने वाला है ये कमाल का फीचर, यूजर्स छुपा सकेंगे फोन नंबर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 09 Nov 2025 07:17 PM IST
सार

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अगले साल से ऐसा फीचर आने वाला है जिसमें यूजर्स को अपना फोन नंबर बिना दिखाए कॉल या चैट कर सकेंगे। इससे आपकी प्राइवेसी और सेफ्टी दोनों बढ़ेगी।

विज्ञापन
whatsapp username feature launch by 2026 hide phone number update
व्हाट्सएप - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    WhatsApp अगले साल अपना अब तक का सबसे बड़ा और चर्चित फीचर लॉन्च करने जा रहा है। 2026 से यूजर्स अपने फोन नंबर को छुपाकर सिर्फ यूजरनेम के जरिए किसी से भी चैट या कॉल कर पाएंगे। मतलब, अब अगर आप किसी नए व्यक्ति से बात करते हैं तो आपको उस व्यक्ति से मोबाइल नंबर छिपाकर रखने का ऑप्शन मिलेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा इस नए फीचर पर लंबे समय से काम कर रही है और इसे अगले साल जून तक पूरी तरह रोलआउट किया जाएगा। इस अपडेट के बाद WhatsApp बिल्कुल टेलीग्राम जैसा अनुभव देगा, जहां लोग सिर्फ यूजरनेम से एक-दूसरे को सर्च कर सकते हैं और बातचीत शुरू कर सकते हैं।

    प्राइवेसी को मिलेगा नया स्तर

    कई यूजर्स की यह शिकायत रहती है कि अनजान लोगों से बात करते वक्त उनका मोबाइल नंबर उजागर हो जाता है। वॉट्सऐप का नया फीचर इसी चिंता को दूर करेगा। अब जो लोग अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करना चाहते, वे यूजरनेम की मदद से पूरी तरह सुरक्षित रह सकेंगे। यह फीचर कॉलिंग के लिए भी काम करेगा। यानी आप वीडियो या ऑडियो कॉल करते समय भी सामने वाले को अपना नंबर बताए बिना कॉल लगा पाएंगे। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर को बनाना वॉट्सऐप टीम के लिए आसान नहीं था। कंपनी को इसे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित बनाना पड़ा ताकि यूजर्स की चैट और कॉलिंग प्राइवेसी से कोई समझौता न हो। इंजीनियरों ने कई महीनों की मेहनत के बाद ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो सुरक्षित और उपयोग में आसान दोनों है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कब आएगा नया फीचर

    माना जा रहा है कि यह फीचर 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगा और जून तक दुनियाभर में पूरी तरह रोलआउट कर दिया जाएगा। शुरू में इसे सीमित यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे सबके लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह अपडेट वॉट्सऐप के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव साबित होगा। आने वाले समय में यूजर्स को चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव पहले से ज्यादा सुरक्षित और निजी महसूस होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें