Good News: अब WhatsApp से भी कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जमा होगे बिल, आ रहा नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Feb 2025 01:57 PM IST
सार

भारत में WhatsApp के 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं, जो इसे प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा बाजार बनाते हैं। WhatsApp Pay पहले से ही UPI ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है, और अब यह नया फीचर इसे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसी सेवाओं का सीधा प्रतिस्पर्धी बना सकता है।

WhatsApp to introduce bill payments for users in India details in hindi
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp जल्द ही भारत में अपने बिल पेमेंट फीचर को लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक APK टियरडाउन में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp Beta वर्जन 2.25.3.15 में नए बिल भुगतान विकल्पों के संकेत मिले हैं, जिससे यह साफ है कि Meta अपने फाइनेंशियल सर्विसेज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।

    फिलहाल भारत में WhatsApp उपयोगकर्ता UPI (Unified Payments Interface) के जरिए अपने कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं और बिजनेस पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन अब कंपनी एक नए बिल पेमेंट फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स सीधे एप से ही अपने जरूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

    • बिजली बिल
    • मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज
    • एलपीजी गैस भुगतान
    • पानी का बिल
    • लैंडलाइन पोस्टपेड बिल
    • किराया भुगतान
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें