एक ही आईफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे व्हाट्सएप के 3 अकाउंट: इन यूजर्स के लिए आ सकता है खास फीचर, कैसे करेगा काम?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Thu, 17 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

अगर आप एक से ज्यादा फोन नंबर का इस्तेमाल करते हैं, तो व्हाट्सएप जल्द ही आपका काम काफी आसान कर सकता है। WaBetaInfo की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आईओएस पर तीसरे अकाउंट सपोर्ट की टेस्टिंग कर रही है। आइए जानते हैं यह नया फीचर कैसे काम करेगा और बीटा अपडेट में क्या खास मिला है।

विज्ञापन
WhatsApp Testing Support Three Accounts Single iPhone
व्हाट्सएप अपडेट - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने आईफोन पर मल्टीपल अकाउंट्स का सपोर्ट शुरू किया था। अब इसके बाद कंपनी आईफोन पर 6.22.76 अपडेट के साथ मल्टी-अकाउंट सपोर्ट रोल आउट किया था। इसके जरिए यूजर्स पहले अकाउंट से साइन आउट किए बिना उसी व्हाट्सएप एप में दूसरा अकाउंट जोड़ सकते हैं।

    दोनों अकाउंट की जानकारी अलग-अलग रहती है। हर अकाउंट की अपनी चैट हिस्ट्री, नोटिफिकेशन, बैकअप और सेटिंग्स होती हैं। इससे एक नंबर की जानकारी दूसरे अकाउंट में मिक्स नहीं होती।

    विज्ञापन

    यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जिन्हें दो व्हाट्सएप नंबर चलाने के लिए दो फोन रखने पड़ते थे या बार-बार अकाउंट में लॉग इन और लॉग आउट करना पड़ता था। हालांकि, अभी इसकी सीमा दो अकाउंट तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    तीसरे अकाउंट की हो रही टेस्टिंग

    • अब व्हाट्सएप इसे बढ़ाकर तीन अकाउंट करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप बीटा वर्जन 26.37.10.15 में इस बदलाव के संकेत मिले हैं। यह अपडेट फिलहाल टेस्टफ्लाइट के जरिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
    • अगर यह फीचर आता है, तो इसके बाद यूजर्स एक ही व्हाट्सएप मे तीन अलग-अलग नंबर इस्तेमाल कर सकेंगे। तीसरे अकाउंट की चैट, नोटिफिकेशन और सेटिंग्स भी बाकी अकाउंट्स से अलग रहेंगी।
    • साथ ही तीन नंबर इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स फिलहाल अतिरिक्त फोन या व्हाट्सएप बिजनेस जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं। अगर व्हाट्सएप तीन अकाउंट का सपोर्ट सभी यूजर्स के लिए जारी करता है, तो ऐसे वर्कअराउंड की जरूरत कम हो सकती है।
    • फिलहाल यह सुविधा टेस्टिंग फेज में है। व्हाट्सएप की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि तीसरे अकाउंट का सपोर्ट सभी आईफोन यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा। बीटा वर्जन में फीचर की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि कंपनी इस पर काम कर रही है, लेकिन टेस्टिंग में होने का मतलब यह नहीं है कि इसका फाइनल रोलआउट तय हो चुका है।
    • अगर फीचर आधिकारिक तौर पर जारी होता है, तो तीन व्हाट्सएप नंबर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक ही फोन से अकाउंट मैनेज करना काफी आसान हो सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें