पुराने एंड्रायड-आईफोन हैंडसेट में अब काम नहीं करेगा व्हॉट्सऐप

एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Mon, 02 Jan 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp stops working in older iPhones, Android handsets
फोटो : demo

    लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हॉट्सऐप अब पुराने आईफोन व एंड्रायड हैंडसेट पर काम नहीं करेगा। व्हॉट्सऐप ने अपने इस प्लेटफार्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। कंपनी का कहना है कि उसके नए फीचर व सुरक्षा उपाय नए ऑपरेटिंग सिस्टम के ऐप पर ही निर्भर करते हैं। इंडीपेंडेट में रविवार को प्रकाशित एक समाचार के अनुसार एंड्रायड 2.1 या 2.2 वाले स्मार्टफोन तथा आईफोन 3जीएस या आईओएस 6 पर अब व्हॉट्सऐप काम नहीं करेगा।

    इसी तरह विंडोज फोन7 पर भी व्हॉट्सऐप काम नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि इन सब स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले अब व्हॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यानी उन्हें व्हॉट्सऐप चलाने के लिए नया स्मार्टफोन ही लेना होगा। कंपनी ने ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 व नोकिया सिंबियन एस 60 को समर्थन 30 जून 2017 तक जारी रखने का फैसला किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें