WhatsApp Pay: व्हाट्सएप-पे के इंडिया हेड ने दिया इस्तीफा, चार महीने पहले ही संभाला था पद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Dec 2022 02:27 PM IST
सार

विनय चोलेट्टी अक्तूबर 2021 में व्हाट्सएप-पे में मर्चेंट पेमेंट्स हेड के रूप में वापस शामिल हुए थे, इसके बाद सितंबर 2022 में उन्हें व्हाट्सएप-पे का इंडिया हेड बनाया गया था।

विज्ञापन
WhatsApp Pay India Head Vinay Choletti quits Within Four Months of Taking Charge
WhatsApp Pay - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस के बाद व्हाट्सएप के एक और शीर्ष अधिकारी विनय चोलेट्टी ने इस्तीफा दे दिया है। व्हाट्सएप-पे इंडिया हेड विनय चोलेट्टी ने बुधवार को लिंक्डइन के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने चार महीने पहले ही पद संभाला था। बता दें कि चोलेट्टी ने सितंबर में मानेश महात्मे की जगह ली थी।

    विनय चोलेट्टी अक्तूबर 2021 में व्हाट्सएप-पे में मर्चेंट पेमेंट्स हेड के रूप में वापस शामिल हुए थे, इसके बाद सितंबर 2022 में उन्हें व्हाट्सएप-पे का इंडिया हेड बनाया गया था। चोलेट्टी ने मानेश महात्मे का स्थान लिया था, जो सितंबर में व्हाट्सएप से इस्तीफे के बाद अमेजन में शामिल हुए थे।

    विज्ञापन

    इन अधिकारियों ने भी छोड़ा व्हाट्सएप

    बता दें कि विनय चोलेट्टी से पहले व्हाट्सएप इंडिया के कई अन्य प्रमुख अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। हाल ही में व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस, मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी निदेशक राजीव अग्रवाल और मेटा इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने भी कंपनी छोड़ी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस्तीफे की लिंक्डइन पर दी जानकारी

    चोलेट्टी ने इस्तीफा देते हुए लिंक्डइन पोस्ट पर लिखा, "मैं अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्हाट्सएप के पास भारत में डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन को अभूतपूर्व रूप से बदलने की शक्ति है। मैं चाहता हूं कि यह अपनी क्षमता का लाभ उठाए।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें