व्हाट्सएप ने पुराने फोन से खत्म किया सपोर्ट: आज से इन डिवाइस पर नहीं चलेगा एप; आईफोन यूजर्स भी रहें तैयार

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Tue, 08 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

व्हाट्सएप ने पुराने एंड्रॉयड फोन के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है। आठ सितंबर यानी आज से एंड्रॉयड छह से पुराने वर्जन वाले फोन में एप सपोर्ट नहीं करेगा, जबकि आईफोन के लिए यह तारीख 30 नवंबर रखी गई है। तो क्या आपके फोन में भी व्हाट्सएप बंद होने वाला है? जानिए अपने डिवाइस का एंड्रायड और आईओएस सॉफ्टवेयर वर्जन चेक करने का आसान तरीका और व्हाट्सएप की इस नई सपोर्ट पॉलिसी की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working
इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    अगर आप काफी पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें व्हाट्सएप चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मेटा के मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स के लिए अपना सपोर्ट खत्म कर दिया है। आठ सितंबर 2026 से व्हाट्सएप केवल एंड्रॉयड 6.0 या उससे नए वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर ही काम करेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि एंड्रॉयड 5.0 और एंड्रॉयड 5.1 पर चल रहे पुराने फोन्स में व्हाट्सएप का सपोर्ट पूरी तरह समाप्त हो गया है। यह बदलाव केवल एंड्रायड तक सीमित नहीं है, कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए भी सख्त डेडलाइन जारी कर दी है।

    आइए जानते हैं व्हाट्सएप की इस नई सपोर्ट पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में विस्तार से...

    व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी समय-समय पर पुराने डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करती है, जिससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम, सिक्याेरिटी अपडेट और जरूरी तकनीकी सुविधाओं पर फोकस किया जा सके।

    विज्ञापन
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    आईफोन यूजर्स के लिए भी बदलेंगे नियम

    व्हाट्सएप का यह बदलाव सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही नहीं हुआ है। आईफोन यूजर्स भी जल्द इसके चपेट में आएंगे। इसके लिए डेडलाइन आ चुकी है। 30 नवंबर 2026 से व्हाट्सएप चलाने के लिए आईफोन में आईओएस 15.5 या उससे नया वर्जन होना जरूरी होगा। फिलहाल व्हाट्सएप आईओएस 15.1 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नवंबर के अंत से न्यूनतम जरूरत आईओएस 15.5 हो जाएगी। इसलिए अगर आपके आईफोन में आईओएस 15.1, 15.2, 15.3 या 15.4 जैसा पुराना वर्जन है, तो 30 नवंबर से पहले सॉफ्टवेयर अपडेट की उपलब्धता जरूर चेक कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिर्फ व्हाट्सएप अपडेट करने से नहीं चलेगा काम

    • यहां पर यूजर्स को इस बात का भी खास ध्यान रखना होगा, कि सिर्फ एप को अपडेट करने से आपको व्हाट्सएप स्मूथली चलने लगेगा। अगर आपका फोन एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल व्हाट्सएप का नया वर्जन इंस्टॉल करने से समस्या दूर नहीं होगी। असली जरूरत फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने की है।
    • अगर आपके फोन के लिए व्हाट्सएप 6 या उससे नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध है, तो फोन को अपडेट करके व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है, लेकिन अगर फोन निर्माता ने उस डिवाइस के लिए आगे का एंड्रॉयड अपडेट जारी नहीं किया है, तो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से व्हाट्सएप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि व्हाट्सएप ऐसे बदलाव से पहले यूजर्स को एप के अंदर नोटिफिकेशन और अपग्रेड रिमाइंडर भी देता है।
    ऐसे चेक करें अपने फोन का वर्जन
    ऐसे चेक करें अपने फोन का वर्जन - फोटो : एआई जनरेटेड

    एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन में कैसे चेक करें?

    • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
    • इसके बाद अबाउट फोन या अबाउट डिवाइस पर क्लिक करें।
    • यहां आपको एंड्रॉयड वर्जन दिखाई देगा।
    • अगर एंड्रॉयड 6.0 या इससे नया वर्जन है, तो इस बदलाव की वजह से व्हाट्सएप बंद नहीं होगा।
    • अगर एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 है, तो सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं, यह चेक करें।
    • फोन के ब्रांड के अनुसार सेटिंग्स में इन विकल्पों का नाम या स्थान थोड़ा अलग हो सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें