Whatsapp Down: भारत के अलावा इन देशों में भी ठप हुई व्हाट्सएप की सेवा, यूजर्स नहीं भेज पा रहे थे मैसेज

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंजीव कुमार झा
Tue, 25 Oct 2022 02:36 PM IST
सार

भारत समेत कई देशों के यूजर्स के लिए व्हाट्सएप की सेवा लगभग दो घंटों के लिए ठप हो गई थी।

विज्ञापन
WhatsApp Down across India and other countries, Australia, Uk, Pakistan
Whatsapp Tips And Tricks - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत समेत कई देशों के यूजर्स के लिए व्हाट्सएप की सेवा लगभग दो घंटों के लिए ठप हो गई थी। इस दौरान कई यूजर्स न ही ग्रुप चैट पर और न ही पर्सनल चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन देशों के यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा उनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान शामिल थे।

    करीब दो घंटे तक ठप रही व्हाट्सएप की सेवा

    करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं। बता दें कि भारत में दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा था। यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी और इसके बाद नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। मेटा ने भी इसकी पुष्टि की थी।

    विज्ञापन

    मेटा कंपनी ने जारी किया बयान

    मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने व्हाट्सएप ठप होने को लेकर बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने ऑफिशियली घोषणा की थी कि 25 अक्तूबर से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में अपना सपोर्ट बंद कर देगा। इन फोन में Apple जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर ये डाउन देखने मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें