Whatsapp चैट को लीक होने से बचाना है तो ये छह बातें गांठ बांध लीजिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Sep 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp chats leak in drugs case 6 things you must know to keep your chat secure
how to be safe on whatsapp - फोटो : amarujala

    बॉलीवुड ड्रग्स केस में एक के बाद एक व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद व्हाट्सएप की सिक्योरिटी पर सवाल उठने लगे हैं। कई एक्सपर्ट ने साफतौर पर कह भी दिया है कि व्हाट्सएप की चैटिंग पूरी तरह से सिक्योर नहीं है। सामने आ रहे निजी मैसेज व्हाट्सएप के उस दावे की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिसमें वह कहता रहा है कि उसके किसी भी यूजर के संदेश को कोई पढ़ ही नहीं सकता, खुद व्हाट्सएप भी नहीं। यानी व्हाट्सएप पर दो लोगों के बीच होने वाली बातचीत पूरी तरह से एनक्रिप्टेड होने का दावा खोखला साबित हो चुका है। व्हाट्सएप चैट को लेकर छह प्रमुख बातें हैं जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।

    • सुरक्षित नहीं होता है चैट का बैकअप-WhatsApp के अधिकतर यूजर्स अपनी ई-मेल आईडी पर अपने व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही आप व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेते हैं तो एंड टू एंड एनक्रिप्टशन खत्म हो जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी चैट गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर है तो वह एनक्रिप्टेड नहीं है यानी सुरक्षित नहीं है।
    • टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन-व्हाट्सएप ने अपने ग्राहकों को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी है जिसकी मदद से आप अपने अपने WhatsApp एप को छह अंकों के कोड से सुरक्षित कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई एजेंसी या कोई हैकर आपके व्हाट्सएप को क्लोन करने की कोशिश करेगा तो उसे टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड की जरूरत होगी जो कि आपके पास है।
    • रिस्टोर के लिए ई-मेल-व्हाट्सएप ने अपने ग्राहकों को ई-मेल आईडी के जरिए व्हाट्सएप को सुरक्षित रखने की सुविधा दी है जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। यदि कोई गलत ई-मेल आईडी से आपके व्हाट्सएप को रिस्टोर करना चाहेगा तो रिस्टोर नहीं कर पाएगा।
    • पेन ड्राइव में ले सकते हैं व्हाट्सएप चैट-व्हाट्सएप ने यह भी सुविधा दी है कि आप अपने पूरे चैट को वीडियो, फोटो सहित माइक्रो एसडी कार्ड और मेमोरी कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन के फाइल मैनेजर में जाकर व्हाट्सएप के फोल्डर से कॉपी कर सकते हैं।
    • गूगल ड्राइव से डिलीट कर सकते हैं व्हाट्सएप चैट बैकअप-यदि आप व्हाट्सएप चैट बैकअप लेने के बाद डिलीट करना चाहते हैं तो यह काम आप आसानी से कर सकते हैं। जीमेल लॉगिन करके गूगल ड्राइव से आप व्हाट्सएप चैट के बैकअप को डिलीट कर सकते हैं।
    • एंड्रॉयड से आईफोन में ट्रांसफर नहीं कर सकते चैट-यदि आप आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और चाहते हैं कि एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप चैट का बैकअप ले लें तो यह संभव नहीं है। आप एंड्रॉयड फोन से आईफोन में अपने व्हाट्सएप चैट को ट्रांसफर नहीं कर सकते, हालांकि कई थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का दावा है कि वे ऐसा कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें