WhatsApp Chat Lock: व्हाट्सएप में जुड़ा नया फीचर चैट लॉक, निजी बातचीत को बनाएगा और सुरक्षित

गुलाम अहमद
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगुलाम अहमद
Tue, 16 May 2023 08:39 AM IST
सार

व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में चैट लॉक फीचर लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, व्हाट्सएप में नए लॉक्ड चैट आपकी बातचीत को और अधिक निजी बनाएंगे।

विज्ञापन
WhatsApp chat lock feature launch mark zuckerberg says new locked chats make your conversation more private
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके खास चैट को लॉक करने की अनुमति देता है। इस फीचर को चैट लॉक नाम दिया गया है। यह फीचर बातचीत को लॉक करने के अलावा चैट को एक अलग फोल्डर में स्टोर करेगा। साथ ही यह नोटिफिकेशन में नाम और वास्तविक संदेश को भी गुप्त रखेगा। लॉक किए गए चैट को केवल प्रमाणीकरण (Authentication) के बाद ही देखा जा सकेगा।

    व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में चैट लॉक फीचर लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, व्हाट्सएप में नए लॉक्ड चैट आपकी बातचीत को और अधिक निजी बनाएंगे। जकरबर्ग ने एक बयान में कहा कि हम नया फीचर चैट लॉक शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जो यूजर्स को सुरक्षा की एक और परत के साथ सबसे अंतरंग बातचीत को छिपाकर रखने की सुविधा देता है। उन्होंने कहा कि किसी चैट को लॉक करने से वह थ्रेड, इनबॉक्स से बाहर हो जाता है और उसे खुद के फोल्डर के पीछे रख देता है, जिसे केवल डिवाइस पासवर्ड या फ़िंगरप्रिंट की तरह बायोमेट्रिक से देखा जा सकता है। यह नोटिफिकेशन में भी स्वचालित रूप से उस चैट की सामग्री को छिपा देता है।

    विज्ञापन
    WhatsApp Chat Lock: व्हाट्सएप में जुड़ा नया फीचर चैट लॉक, निजी बातचीत को बनाएगा और सुरक्षित

    इस फीचर की जरूरत के बारे में मार्क ने कहा कि यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जिनके पास समय-समय पर अपने फोन को परिवार के किसी सदस्य के साथ साझा करना पड़ता है या उन क्षणों में जब आपको अपना फोन किसी और को देना रहा है और ऐसे समय में कोई विशेष मैसेज आता है। अगर चैट लॉक है तो इसकी निजता बरकरार रहेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें