Weekly Tech Update: गूगल डार्क वेब फीचर रिपोर्ट से लेकर कॉल रिकॉर्डिंग पर HC के फैसले तक, जानें प्रमुख अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 22 Oct 2023 02:36 PM IST
सार

WhatsApp का 2021 वाला प्राइवेसी विवाद फिर से सामने आया है। सरकार ने एक बार फिर से WhatsApp से मैसेज सोर्स की जानकारी मांगी है जिसे व्हाट्सएप ने देने से इनकार कर दिया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख टेक न्यूज।

विज्ञापन
Weekly Tech Update From Google Dark Web report feature to HC decision on call recording know major updates
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने डार्क वेब रिपोर्ट फीचर को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप अपनी डार्क वेब रिपोर्ट निकाल सकते हैं। डार्क वेब रिपोर्ट से आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका निजी डाटा लीक हुआ है या नहीं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुताबिक बिना मंजूरी मोबाइल फोन कॉल को रिकॉर्ड करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार का उल्लंघन है। WhatsApp का 2021 वाला प्राइवेसी विवाद फिर से सामने आया है। सरकार ने एक बार फिर से WhatsApp से मैसेज सोर्स की जानकारी मांगी है जिसे व्हाट्सएप ने देने से इनकार कर दिया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख टेक न्यूज।

    कॉल रिकॉर्डिंग पहुंचा सकती है जेल

    फोन टैपिंग के चर्चित केस नीरा राडिया पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पति-पत्नी विवाद के बीच मोबाइल रिकॉर्डिंग के मामले पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी भी सूरत में कॉल रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के तौर पर अदालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कोर्ट के मुताबिक बिना मंजूरी मोबाइल फोन कॉल को रिकॉर्ड करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

    विज्ञापन

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Dark Web Report

    गूगल डार्क वेब रिपोर्ट फीचर भारत समेत दुनिया के कई देशों में जारी कर दिया है। डार्क वेब रिपोर्ट की मदद से आप अपनी डार्क वेब रिपोर्ट निकाल सकते हैं। डार्क वेब रिपोर्ट से आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका निजी डाटा लीक हुआ है या नहीं। इस रिपोर्ट की मदद से आप अपने गूगल अकाउंट को सुरक्षित रख सकेंगे।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें