वोडाफोन ने पेश किया नया प्री-पेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 1.5GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Feb 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Launched New Rs 129 Prepaid Plan With 1.5GB Data, 28 Days Validity
vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने भारत में अपना एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के इस प्री-पेड प्लान की कीमत 129 रुपये है और इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बता दें कि वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में यह प्लान ग्राहकों को बुलाने में काफी मददगार साबित होगा।

    दरअसल वोडाफोन का यह फोन एक बोनस कार्ड है जिसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ 1.5 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि यदि आपके पास 4जी फोन नहीं है तो भी आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। वोडाफोन का यह प्लान गुजरात, चेन्नई और अन्य शहरों में उपलब्ध हो गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः आपका फोन हैक हो जाए, बैंक अकाउंट खाली हो जाए, उससे पहले ये सेटिंग्स कर लें

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए नया सस्ता प्री-पेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसके अलावा वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। वोडाफोन का 119 रुपये वाला यह प्लान काफी हद तक कुछ दिन पहले लॉन्च हुए 169 रुपये वाले प्लान जैसा ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में आपको कुल 1 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं 119 रुपये वाला प्लान कुछ चुनिंदा 4जी सर्किल के लिए ही है। इस प्लान में एसएमएस की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं आइडिया के ग्राहकों को भी 119 रुपये के प्लान में यही सुविधाएं मिल रही है, हालांकि आइडिया का यह ऑफर फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल सर्किल के लिए है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें