Vodafone लाया 84GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला नया प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
Vodafone introduces two New Rs 509 and Rs 458 with unlimited calling and 84GB of adata
Vodafone

    वोडाफोन ने एक बार फिर से जियो के जवाब में दो नए प्लान उतारें हैं जिनमें 509 और 458 रुपये के प्लान शामिल हैं। वोडाफोन के इन प्लान्स की सीधी टक्कर जियो के 399 रुपये और 459 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि वोडाफोन ने प्लान्स अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    वोडाफोन का 509 रुपये का प्लान

    इस प्लान के तहत 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी। इस प्लान के तहत रोज 100 मैसेज भी रोज मिलेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो फ्री में दे रहा है 100GB डाटा, जानें क्या है प्लान?

    वहीं 458 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। इसमें भी रोज 100 मैसेज मिलेंगे। बता दें कि ये दोनों प्लान्स देशभर के सभी सर्किल के यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन के इस 38 रुपये वाले प्लान में मिलेगा महीनेभर का फायदा

    Vodafone
    Vodafone

    इस प्लान के तहत कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को 100 मिनट लोकल एवं एसटीडी कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 100 एमबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान को माय वोडाफोन ऐप, वोडाफोन की वेबसाइट और सभी रिटेल स्टोर से लिया जा सकता है। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखण्ड तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में इस प्लान की कीमत 28 रुपये है लेकिन दूसरे सर्किल में इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें