Vodafone Idea के यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब नहीं देना होगा Jio की तरह IUC चार्ज

भारतीय टेलीकॉम बाजार में डाटा पैक को छोड़कर अब आईयूसी (IUC) चार्ज को लेकर जंग शुरू हो गई है। इस कड़ी में जियो ने अपने उपभोक्ताओं पर अन्य नेटवर्क पर बात करने को लेकर आईयूसी शुल्क लगाया है। इसके तहत अब उन्हें 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। वहीं, वोडाफोन-आईडिया ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
अब वोडा-आईडिया के यूजर्स को आईयूसी चार्ज नहीं देना होगा। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने इस जानकारी को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वोडा-आईडिया ने कहा है कि हम अपने उपभोक्ताओं पर इस तरह के चार्ज का बोझ नहीं डालना चाहते हैं। अब यूजर्स अनलिमिटेड कॉल की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए पैसे लेने का एलान किया है। जियो के ग्राहकों को अब फोन पर बात करने के लिए पैसे देने होंगे। जियो के एक बयान के मुताबिक जियो के ग्राहकों को किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए प्रति मिनट 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए 119 रुपये का डाटा प्लान टेलीकॉम बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस पैक में 1 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही फ्री एसएमएस भी दिए जाएंगे। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की हैं।
- Social Media का इस्तेमाल आपको बना सकता है मानसिक रोगी, समय रहते संभल जाएं
- Reliance Jio यूजर्स को देना होगा मात्र दो महीने के लिए चार्ज, पढ़ें इससे जुड़ी पांच खास बातें
- भारत में 5G का डेमो करेगी Huawei, सरकार ने दी मंजूरी
- Jio ने दिवाली पर दिया झटका, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए देने होंगे पैसे, कराना होगा रिचार्ज