वीवो वाई31टी 5जी की सेल शुरू: न पानी का होगा असर, न गिरने पर होगा खराब; जानें कीमत और फीचर्स
वीवो ने भारतीय बाजार में अपने नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y31t 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह फोन 7200mAh की विशाल बैटरी, पानी और धूल से बचाने वाली IP69 रेटिंग और 50MP AI कैमरे से लैस है।

विस्तार
अगर आप बार-बार फोन डिस्चार्ज होने या हाथ से छूटकर गिरने के डर से परेशान रहते हैं, तो स्मार्टफोन मेकर वीवो आपके लिए एक बेहद मजबूत और टिकाऊ विकल्प लेकर आया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y31t 5G की सेल शुरू कर दी है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो बिना रुके पूरे दिन फोन का हैवी इस्तेमाल करते हैं और एक रफ-एंड-टफ हैंडसेट की तलाश में हैं।
7200mAh की विशाल बैटरी और दमदार बिल्ड क्वालिटी
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें दी गई 7200mAh की पावरफुल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने के कारण फोन लंबे समय तक बिना चार्ज किए आसानी से बैकअप देता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge की सुविधा दी गई है। मजबूती के मामले में फोन को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और एसजीएस फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और गहरे पानी के दबाव से सुरक्षित रखती है। कंपनी ने इसमें वन-टैप वाटर और डस्ट इजेक्शन फीचर भी जोड़ा है ताकि स्पीकर में फंसा पानी आसानी से बाहर निकल सके।
120Hz रिफ्रेश रेट और 400% तक लाउड स्पीकर
मनोरंजन और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस के लिए Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। ऑडियो के शौकीनों के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो सामान्य से 400 फीसदी तक ज्यादा लाउड साउंड आउटपुट देने में सक्षम हैं।
50MP AI कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP का मुख्य एआई वाइड-एंगल कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन 4nm प्रोसेस पर बने Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। यह नया हैंडसेट Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है, जिसमें ओरिजिन आइलैंड और ड्रैग एंड गो जैसे कई नए एआई फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और बैंक ऑफर्स
भारतीय बाजार में Vivo Y31t 5G के 4GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। इसके 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये तय की गई है। यह फोन क्रिम्सन रेड, सीशोर ग्रीन और गोल्डन मिस्ट रंगों में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट विकल्प और जियो की तरफ से छह महीने तक 10 ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।
- टिप्स: रक्षाबंधन पर बहन का गिफ्ट लेना भूल गए? 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगे गैजेट्स, अभी करें ऑर्डर
- राखी स्पेशल: 5000 रुपये है बजट? तो बहन को गिफ्ट करें ये 10 शानदार गैजेट्स, खुशी से खिल उठेगा चेहरा!
- स्मार्टफोन: क्या भारत बना पाएगा अपना 'सैमसंग' और 'शाओमी', 62,500 करोड़ रुपये की नई स्कीम से जगी उम्मीद
- अपकमिंग फोन: सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में नहीं मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, सामने आई बड़ी वजहअपकमिंग फोन: सैम