वोडाफोन आइडिया का शानदार ऑफर, रिचार्ज पर 2,400 रुपये की मिल रही छूट
Vi ने एक स्मार्टफोन प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को रिचार्ज पर 2,400 रुपये की छूट मिलेगी। इस Vi स्मार्टफोन प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को हर महीने रिचार्ज पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। यह छूट 24 महीने तक मिलती रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं Vi के इस प्लान के बारे में...

विस्तार
वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। Vi ने एक स्मार्टफोन प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को रिचार्ज पर 2,400 रुपये की छूट मिलेगी। इस Vi स्मार्टफोन प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को हर महीने रिचार्ज पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। यह छूट 24 महीने तक मिलती रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं Vi के इस प्लान के बारे में...
Vi के इस प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। Vi ने अपने इस प्लान को उनके लिए पेश किया है जो अपने 3जी फोन को 4G/5G में अपग्रेड करना चाहते हैं यानी कंपनी चाहती है कि आप फीचर फोन छोड़कर स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो जाएं।
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान कंपनी के मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए है। इसके साथ शर्त यह है कि आप जिस स्मार्टफोन पर Vi के 4G/5G सिम को इस्तेमाल करेंगे उस फोन में पिछले 6 महीने में Vi के सिम का इस्तेमाल न किया गया हो। नए सिम को फोन में डालते ही ग्राहकों को एक वेलकम मैसेज मिलेगा। साथ ही 2,400 रुपये के रिचार्ज की भी पूरी जानकारी मिलेगी।
