Cyber Crime: CBI ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबरक्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़, अमेरिकी दूतावास ने कहा थैंक्यू

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Thu, 27 Nov 2025 06:41 PM IST
सार

अमेरिका ने भारत की जांच एजेंसी CBI का धन्यवाद किया है। जांच एजेंसी ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय साइबरक्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो अमेरिकी नागरिकों को ठगने का काम कर रहा था। इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
US Embassy thanks CBI for busting cybercrime networks targeting its citizens
अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अमेरिका ने भारत की जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का धन्यवाद किया है। वजह यह है कि CBI ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय साइबरक्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो अमेरिकी नागरिकों को ठगने का काम कर रहा था।

    क्या कहा अमेरिकी दूतावास ने?

    अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि CBI ने एक अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था। इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दूतावास ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका की एजेंसियां मिलकर साइबर क्राइम रोकने, भविष्य में होने वाले घोटालों को थामने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साथ काम कर रही हैं। पोस्ट में लिखा गया "आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद, @CBIHeadquarters"

    विज्ञापन

    पकड़ा गया 1 साल से फरार आरोपी

    सीबीआई ने बताया कि पिछले हफ्ते लखनऊ से विकास कुमार निमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह VC Infrometrix Pvt Ltd नाम की कंपनी की आड़ में अवैध काम कर रहा था। वह करीब एक साल से फरार था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहां चला रहा था कॉल सेंटर?

    सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने लखनऊ में उसके घर पर छापा मारा। वहां से पता चला कि वह एक और अवैध कॉल सेंटर चला रहा था, जहां से अमेरिकी नागरिकों को फोन कर उन्हें ठगा जा रहा था।

    छापे में बरामद हुई चीजें

    सीबीआई ने बताया कि तलाशी के दौरान एक अवैध कॉल सेंटर का खुलासा हुआ, 52 लैपटॉप बरामद किए गए और डिजिटल सबूत मिले जिनके साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने का शक है।

    क्यों है यह कार्रवाई अहम?

    यह कार्रवाई दिखाती है कि भारत और अमेरिका साइबर ठगी जैसे अपराधों के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें