ऊबर लाया शानदार फीचर के साथ नया राइडर ऐप

ऊबर ने अपने एप में कई नए फीचर जोड़े हैं। कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स से यूजर्स को नया अनुभव मिलेगा और उनका काफी समय भी बचेगा। ऊबर एप में यूजर्स को 'शॉर्टकट' फीचर मिलेगा, जिससे ऊबर से सफर करने वाले यूजर्स को स्क्रीन पर शॉर्टकट दिखाई देंगे, जिसके जरिए वो जल्दी अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच सकेंगे।

एप में आप कैलेंडर को भी ऊबर ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे आपको मीटिंग और जरूरी अपॉइंटमेंट शॉर्टकट के जरिए होम स्क्रीन पर देखने को मिलेंगे।

आप ऊबर के साथ जानकारियों को साझा करते हैं तो आप एप से बिना पता और समय चेक किए ही कैब बुक कर पाएंगे।