TRAI: अनचाही कॉल से मिलेगा छुटकारा, अब फोन करने वाला पहचाना जाएगा, ट्र-कॉलर ऐप को होगा नुकसान

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Sat, 24 Feb 2024 06:43 AM IST
सार

स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए ट्राई ने एक मशविरा पत्र पिछले साल जारी किया था। सिफारिश में ट्राई ने कहा है कि कॉल्स पर वही नाम दिखाई पड़ेगा जो कॉल करने वाले ने अपने फॉर्म में लिखकर कंपनी को दिया होगा।

विज्ञापन
Trai unwanted calls caller identification
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    फोन पर आने वाली अनचाही कॉल्स को अब आप पहचान सकेंगे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने दूरसंचार विभाग को सिफारिश भेजी है। इसमें मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाने की सिफारिश (कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन यानी सीएनएपी) की है। इस आधार पर कॉल प्राप्त करने वाला यह फैसला कर सकेगा कि उसे बात करनी है या नहीं। दूसरी ओर, ट्रू कॉलर जैसे एप का कारोबार भी इससे समाप्त हो जाएगा।

    स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए ट्राई ने एक मशविरा पत्र पिछले साल जारी किया था। सिफारिश में ट्राई ने कहा है कि कॉल्स पर वही नाम दिखाई पड़ेगा जो कॉल करने वाले ने अपने फॉर्म में लिखकर कंपनी को दिया होगा। अगर कोई कंपनी थोक में कनेक्शन लेती है तो कॉल करने पर कॉल प्राप्त करने वाले को कंपनी का नाम ही दिखेगा।

    विज्ञापन

    रोजाना मिलती हैं तीन अनचाही कॉल

    सर्वे के मुताबिक देश के 60 फीसदी फोन धारकों को हर दिन कम से कम तीन अनचाही कॉल्स आती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें