TRAI: जियो-वोडाफोन के कॉल ड्रॉप सबसे अधिक, एयरटेल की कम; ट्राई ने चार शहरों में टेस्ट की कंपनियों की क्वालिटी

दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्लीदीपक कुमार शर्मा
Sun, 12 Jan 2025 04:46 AM IST
सार

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक, एयरटेल की 0.12 फीसदी कॉल ड्रॉप हुई हैं, जबकि जियो और वोडाफोन आइडिया की दर 0.23 फीसदी से अधिक रही हैं।

विज्ञापन
TRAI tested telecom companies quality in New Delhi Jaipur Ahmedabad and Hyderabad
मोबाइल टावर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोबाइल फोन कॉल दरों के ड्रॉप होने में जियो और वोडाफोन आइडिया ने बाजी मारी है, जबकि एयरटेल की सबसे कम कॉल ड्रॉप होती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक, एयरटेल की 0.12 फीसदी कॉल ड्रॉप हुई हैं, जबकि जियो और वोडाफोन आइडिया की दर 0.23 फीसदी से अधिक रही हैं।

    ट्राई ने सितंबर से अक्तूबर के दौरान चार शहरों नई दिल्ली, जयपुर, अहमदनगर और हैदराबाद में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट आयोजित किया था। इसमें दिल्ली में सबसे कम कॉल गुणवत्ता दर्ज की गई। नई दिल्ली में शहर के भीतर 635 किमी और मेट्रो मार्गों पर 210 किमी में परीक्षण किया गया। रिलायंस जियो की 94 फीसदी कॉल पूरी होती हैं, जबकि एयरटेल, वोडाफोन और एमटीएनएल के 97% कॉल पूरी हो जाती हैं।

    विज्ञापन

    कॉल कनेक्ट में एमटीएनएल की सेवा सबसे खराब

    कॉल कनेक्ट होने में एमटीएनएल की सेवा सबसे खराब है। इसकी कॉल औसतन 3.27 सेकंड में कनेक्ट होती है, जबकि जियो की 0.73 सेकंड और एयरटेल की 0.82 सेकंड में कनेक्ट होती है। कॉल साइलेंस के मामले में जियो और वोडाफोन में म्यूट कॉल की उच्च दर क्रमशः 3.01% और 2.34 % दर्ज की गई। एयरटेल की दर 0.55 फीसदी थी। एजेंसी

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाटा डाउनलोड में जियो आगे

    नई दिल्ली में टेस्ट में जियो डाटा का 231.82 एमबीपीएस की गति से औसत डाउनलोड हुआ। एयरटेल 171.44 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रही। एमटीएनएल 3.71 एमबीपीएस और वोडाफोन आइडिया की रफ्तार 14.45 एमबीपीएस पर थी। अपलोड में जियो की रफ्तार 23.91 एमबीपीएस और एयरटेल की 34.37 एमबीपीएस रही।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें