Do Not Disturb: सभी एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर मार्च से मिलेगी ट्राई के डू-नॉट-डिस्टर्ब एप की सेवा, पढ़ें पूरी खबर

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Wed, 22 Nov 2023 06:25 AM IST
सार

ट्राई के सचिव वी रघुनंदन ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा, दूरसंचार नियामक ग्राहकों के सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए डीएनडी एप की खामियों को दूर करने में जुटा हुआ है। इसके लिए हमने एक एजेंसी को अपने साथ जोड़ा है।

विज्ञापन
TRAI Do Not Disturb app service will be available on all Android mobile phones from March
मोबाइल - फोटो : i stock

    विस्तार

    सभी एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर ट्राई के डू-नॉट-डिस्टर्ब (डीएनडी) एप की सेवा अगले साल मार्च से मिलने लगेगी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) डीएनडी एप में मौजूद खामियां दूर करने में लगा हुआ है ताकि मोबाइलधारकों को अनचाही कॉल और संदेशों का तत्काल पता लगाने में मदद मिले।

    ट्राई के सचिव वी रघुनंदन ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा, दूरसंचार नियामक ग्राहकों के सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए डीएनडी एप की खामियों को दूर करने में जुटा हुआ है। इसके लिए हमने एक एजेंसी को अपने साथ जोड़ा है। हम मार्च तक इस एप को सभी एंड्रॉयड फोन के अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    एपल का पहुंच देने से इन्कार

    ट्राई सचिव ने कहा, एप में सुधार के साथ स्पैम कॉल व एसएमएस की संख्या में काफी कमी आई है। हालांकि, एपल ने डीएनडी एप को कॉल विवरण तक पहुंच देने से इन्कार कर दिया था। ट्रूकॉलर के सह-संस्थापक एलेन मामेदी ने कहा कि भारत में 27 करोड़ लोग इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिये देश में प्रतिदिन करीब 50 लाख स्पैम कॉल की सूचना मिलती है। अब आवाज की क्लोनिंग या हेराफेरी के जरिये की जाने वाली गड़बड़ियों को चिह्नित करने की चुनौती आ गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें