EV: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है प्लान? लंबी सीट और जबरदस्त फीचर्स वाले ये मॉडल्स बन रहे लोगों की पहली पसंद

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 04 Apr 2026 01:55 PM IST
सार

Best electric scooters in India:

अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन मॉडल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि आजकल विकल्पों की कमी नहीं है। इस लेख में जानें कौन सा स्कूटर आपके परिवार और जेब के लिए सबसे सही है?

विज्ञापन
Top Reliable Electric Scooters India: Best Range, Budget Picks Daily Commute
इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : tvsmotor

    विस्तार

    Most reliable electric scooters for daily use:

    भारत में ईवी अपनाने में जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में तमाम विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इनमें से टीवीएस आईक्यूब, एथर रिज्टा, बजाज चेतक, हीरो विडा और सुजुकी ई-एक्सेस सबसे भरोसेमंद साबित हो रहे हैं। कीमत की बात करें तो करीब 73,850 की शुरुआती कीमत से लेकर 1.88 लाख रुपये तक के बजट में ये स्कूटर 92 किमी से लेकर 212 किमी तक की शानदार रेंज ऑफर करते हैं।

    टीवीएस आईक्यूब: भरोसे और तकनीक का संगम

    टीवीएस आईक्यूबे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरर्स में से एक है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह टीवीएस ब्रांड का दशकों पुराना भरोसा है। यह स्कूटर तीन मुख्य वेरिएंट्स, आईक्यूबे, आईक्यूबे एस और आईक्यूबे एसटी में आता है। इसके टॉप वेरिएंट में 5.3 kWh का विशाल बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 212 किमी तक की रेंज देता है।

    विज्ञापन

    एथर रिज्टा: मॉडर्न परिवारों की पहली पसंद

    एथर ने अपनी रिज्ता सीरीज को खास तौर पर फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें बड़ी सीट और ढेर सारा स्टोरेज स्पेस मिलता है। यह आधुनिक फीचर्स और स्मार्ट नेविगेशन के साथ आता है। इसकी रेंज 123 किमी से 159 किमी के बीच है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बजाज चेतक ईवी: मजबूती का दूसरा नाम

    बजाज चेतक ने अपनी ऑल-मेटल बॉडी के साथ बाजार में एक अलग पहचान बनाई है। प्लास्टिक बॉडी वाले स्कूटरर्स के मुकाबले इसे काफी दमदार माना जाता है। कंपनी ने इसके लाइनअप में C2501, C3001 और C35 जैसी सीरीज पेश की हैं। ये 113 से 151 किमी की रेंज देता है। इसकी सबसे खास बात इसकी शुरुआती किफायती कीमत मानी जा रही है।

    हीरो विडा V2 और VX2: किफायती और पोर्टेबल

    दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने विडा ब्रांड के तहत V2 और VX2 सीरीज उतारी है। इन स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी पोर्टेबल चार्जिंग सुविधा है, यानी आप बैटरी निकालकर घर के अंदर भी चार्ज कर सकते हैं। रेंज की बात करें तो ये इसकी रेंज 92 किमी से 165 किमी तक है।

    सुजुकी ई-एक्सेस: जापानी इंजीनियरिंग का नया अवतार

    सुजुकी ने भी भारतीय ईवी मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए ई एक्सेस को उतारा है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम अनुभव और जापानी तकनीक चाहते हैं। इसमें 3.072 kWh की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 95 किमी की रेंज प्रदान करती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें