गेमिंग लैपटॉप्स हुए सस्ते: Lenovo LOQ से लेकर HP Victus तक पर भारी डिस्काउंट, किस मॉडल पर सबसे ज्यादा बचत?
गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सबसे सही समय है। Lenovo, HP, Asus और Dell के धांसू मॉडल्स को 68740 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता हैं। आइए जानते हैं कौन से लैपटॉप पर मिल रहा है डिस्काउंट।

विस्तार
अगर आप बेहतरीन गेमिंग और हैवी टास्क के लिए नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है। भारतीय बाजार में 1 लाख रुपये के बजट में Lenovo, HP, Asus और Dell जैसी दिग्गज कंपनियों के गेमिंग लैपटॉप पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इन सभी लैपटॉप्स में डेडिकेटेड Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड, तेज SSD स्टोरेज और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार डिस्प्ले मिलता है। आइए जानते हैं इस रेंज में उपलब्ध प्रमुख ऑप्शंस के बारे में।
Lenovo की LOQ सीरीज पर 21 हजार तक की छूट
Lenovo की LOQ सीरीज बजट गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इस सीरीज का LOQ Essential (Ryzen 5 7535HS, 16GB RAM) वेरिएंट 21250 रुपये की बड़ी छूट के बाद 68740 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Ryzen 5 7235HS प्रोसेसर वाले मॉडल्स 12GB और 24GB रैम विकल्पों में 71990 रुपये और 74990 रुपये में मिल रहे हैं। Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर और 16GB रैम वाला पावरफुल वेरिएंट 84990 रुपये की प्रभावी कीमत पर लिस्टेड है।
HP की Victus सीरीज पर शानदार ऑफर
HP की Victus सीरीज में गेमर्स के लिए दो दमदार विकल्प मौजूद हैं। AMD Ryzen 7 7445HS प्रोसेसर, 16GB DDR5 रैम और 6GB RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड वाला मॉडल 81240 रुपये में मिल रहा है, जिस पर 11750 रुपये की छूट शामिल है। वहीं हैवी परफॉरमेंस चाहने वालों के लिए 14th-Gen Intel Core i5-14450HX प्रोसेसर, 24GB DDR5 रैम और 300 nits ब्राइटनेस डिस्प्ले वाला वेरिएंट 14,750 रुपये के डिस्काउंट के बाद 92240 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Asus TUF सीरीज के दो बेहतरीन मॉडल उपलब्ध
अपनी मजबूती और शानदार परफॉरमेंस के लिए मशहूर Asus TUF सीरीज के दो बेहतरीन मॉडल लिस्टेड हैं। Asus TUF A15 मॉडल में AMD Ryzen 7 8845H चिपसेट, 16GB अपग्रेडेबल रैम और 4GB RTX 3050 ग्राफिक्स दिया गया है, जिसकी कीमत 10,750 रुपये की छूट के बाद 94,240 रुपये है। दूसरी तरफ, 16-इंच WUXGA/FHD+ डिस्प्ले और Intel Core 5 205H प्रोसेसर के साथ आने वाला Asus TUF F16 मॉडल 96,740 रुपये में उपलब्ध है।
Dell Alienware सीरीज पर भी डिस्काउंट
प्रीमियम गेमिंग का अनुभव देने वाली Dell Alienware सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है। Dell Alienware 15 (Ryzen R5 220, 16GB RAM) मॉडल पर 15000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 94899 रुपये हो जाती है। इस लैपटॉप में 15.3-इंच की WUXGA स्क्रीन, 300 nits की ब्राइटनेस, बैकलिट कीबोर्ड, 512GB SSD स्टोरेज और 6GB Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
स्मार्ट खरीदारी और डिस्काउंट्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम और डिस्प्ले:यह सभी गेमिंग लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं और इनमें स्मूथ गेमिंग विजुअल्स के लिए 144Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन दी गई है।
- बैंक ऑफर्स और डील्स:ग्राहक विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध सीमित समय की डील्स और बैंक डिस्काउंट ऑफर्स के जरिए इन पर मिल रही छूट का फायदा उठा सकते हैं।
- सही बजट विकल्प:यदि आपका बजट 70000 रुपये से 1 लाख के बीच है, तो यह मॉडल्स आपकी गेमिंग जरूरतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।