BSNL का नया प्लान: 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये
Jio, Airtel, Vi और BSNL के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, क्योंकि प्रत्येक सेवा प्रदाता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने ऑफर्स पेश कर रहा है। BSNL ने प्रीपेड और पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं के लिए कई सारे प्लान पेश की हैं ताकि वह प्रतिस्पर्धा में बना रह सके।

विस्तार
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के कारण टेलीकॉम क्षेत्र में सुर्खियां बटोरी हैं। Jio, Airtel, Vi और BSNL के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, क्योंकि प्रत्येक सेवा प्रदाता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने ऑफर्स पेश कर रहा है। BSNL ने प्रीपेड और पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं के लिए कई सारे प्लान पेश की हैं ताकि वह प्रतिस्पर्धा में बना रह सके।
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो कि सस्ता और फायदे वाला है। इस प्लान में ग्राहक केवल 266 रुपये में तीन कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लान की जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से दी है। इस प्लान का फायदा कंपनी की वेबसाइट या BSNL सेल्फ केयर एप के माध्यम से आसानी से उठाया जा सकता है।
इसके अलावा, BSNL ने 798 रुपये का एक नया पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किया है, जो विशेष रूप से परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान की विशेषता यह है कि केवल एक व्यक्ति को रिचार्ज करने की आवश्यकता है, जबकि दो अतिरिक्त लाइनों को जोड़ा जा सकता है, जिससे तीन परिवार के सदस्य एक ही प्लान का लाभ उठा सकते हैं।