Ashwini Vaishnaw: "नौ सालों में पूरी तरह बदली देश के टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर" IMC 2023 में केंद्रीय मंत्री

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 27 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक दूरसंचार प्रौद्योगिकी डेवलपर, निर्यातक और लीडर के रूप में उभर रहा है और दुनिया आज भारत की ओर आशा से देख रही है।

The picture of the Telecom sector has completely changed for nine years says Ashwini Vaishnaw at IMC 2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    IMC 2023:

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि नौ सालों में भारत के टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा कि भारत एक दूरसंचार प्रौद्योगिकी डेवलपर, निर्यातक और लीडर के रूप में उभर रहा है और दुनिया आज भारत की ओर आशा से देख रही है। केंद्रीय मंत्री ने IMC 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

    टेलीकॉम सेक्टर की बदली तस्वीर- वैष्णव

    नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मंच, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है और यह पीएम मोदी की नौ साल की कोशिशों का नतीजा है।

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर बोलते हुए, वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट दृष्टि और नेतृत्व से प्रेरित होकर, दूरसंचार क्षेत्र ने कनेक्टिविटी, सामर्थ्य और मानकों पर कई मील के पत्थर हासिल किए हैं, और मुकदमेबाजी और अतीत का 2जी घोटाले से बाहर निकल गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें