DeepFake: क्या है डीपफेक जिससे परेशान है पूरी दुनिया, विस्तार से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Jan 2024 01:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया में वायरल हो रही स्विफ्ट की फर्जी तस्वीरें ने अमेरिकी नेताओं का ध्यान डीपफेक की ओर आकर्षित किया है। अमेरिका में इसे पूरी तरह से बैन करने और इसे तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह है क्या?

विज्ञापन
Taylor swift deepfake image goes viral what is deepfak and how it makes all you need to know
Deepfake - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    भारत में कई सेलेब्रिटीज की फर्जी फोटोज-वीडियोज वायरल करने के बाद अब डीपफेक अमेरिका में पहुंच चुका है। अमेरिका में डीपफेक का गंदा खेल मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट के साथ शुरू हुआ है। टेलर स्विफ्ट की एक डीपफेक फोटो वायरल हुई है जिसके बाद डीपफेक को लेकर अमेरिका में नई बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही स्विफ्ट की फर्जी तस्वीरें ने अमेरिकी नेताओं का ध्यान डीपफेक की ओर आकर्षित किया है। अमेरिका में इसे पूरी तरह से बैन करने और इसे तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह है क्या?

    डीपफेक वीडियो और वीडियो दोनों रूप में हो सकता है। इसे एक स्पेशल मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके बनाया जाता है जिसे डीप लर्निंग कहा जाता है। डीप लर्निंग में कंप्यूटर को दो वीडियोज या फोटो दिए जाते हैं जिन्हें देखकर वह खुद ही दोनों वीडियो या फोटो को एक ही जैसा बनाता है।

    विज्ञापन

    यह ठीक उसी तरह है जैसे बच्चा किसी चीज की नकल करता है। इस तरह के फोटो वीडियोज में हिडेन लेयर्स होते हैं जिन्हें सिर्फ एडिटिंग सॉफ्टवेयर से ही देखा जाता है। एक लाइन में कहें तो डीपफेक, रियल इमेज-वीडियोज को बेहतर रियल फेक फोटो-वीडियोज में बदलने की एक प्रक्रिया है। डीपफेक फोटो-वीडियोज फेक होते हुए भी रियल नजर आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें