पैसिव वेंटिलेटेड सीट्स और छह एयरबैग: लॉन्च हुई टाटा मोटर्स की कर्व सीरीज एक्स, क्या है नए वैरिएंट की खूबियां?

जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Thu, 03 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी कूपे एसयूवी कर्व का नया कर्व सीरीज एक्स लाइनअप लॉन्च कर दिया है। तीन इंजन ऑप्शन और दस वैरिएंट्स में पेश हुई इस एसयूवी में क्या खास है? जानिए इसके फीचर्स की पूरी डिटेल..

विज्ञापन
Tata Curvv Series X Launched, R-Comfort Seats, 6 Airbags , More Features
टाटा कर्व एक्स सीरिज कार - फोटो : एक्स

    विस्तार

    टाटा मोटर्स ने कर्व सीरीज एक्स को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। नई रेंज में पहली बार एंट्री-लेवल स्मार्ट एक्स वैरिएंट को शामिल किया गया है। कंपनी ने इस अपडेट के साथ कर्व को पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर-लोडेड और प्राइस-कंपीटिटिव बनाने की कोशिश की है। खास बात है कि दस लाख से कम कीमत में अब कर्व में आर-कंफर्ट सीट्स, पैसिव वेंटिलेशन और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं, जो पहले इस कीमत में उपलब्ध नहीं थे।

    तीन इंजन और दस वैरिएंट कॉम्बिनेशन

    टाटा कर्व सीरीज एक्स में ग्राहकों को तीन इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें रेवोट्रॉन1.2 पेट्रोल, हाइपीरियन1.2 GDI पेट्रोल और क्रायोजेट1.5 डीजल शामिल हैं। पूरी रेंज में कुल दस वैरिएंट कॉम्बिनेशन दिए गए हैं। वहीं, इसका टॉप मॉडल अकंप्लिश्ड एक्स प्लस डार्क है, जिसकी कीमत 18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    विज्ञापन

    टाटा कर्व सीरीज एक्स की कीमत?

    • टाटा कर्व सीरीज एक्स की शुरुआती कीमत 9,99,990 है, जो स्मार्ट एक्स वैरिएंट के रेवोट्रॉन 1.2 MT मॉडल की कीमत है। प्योर एक्स की कीमत 10,99,990 से शुरू होती है, जबकि प्योर एक्स+ की कीमत 11,79,990 और प्योर एक्स+ #डार्क की कीमत 11,99,990 से शुरू होती है। क्रिएटिव एक्स+ की शुरुआती कीमत ₹12,90,990 और क्रिएटिव एक्स+ #डार्क की ₹13,15,990 है। वहीं अकंप्लिश्ड एक्स की कीमत 13,99,990 और अकंप्लिश्ड एक्स #डार्क की ₹14,24,990 से शुरू होती है।
    • टॉप वैरिएंट की बात करें तो अकंप्लिश्ड एक्स+ की कीमत 18,49,990 से शुरू होती है, जबकि इसका #डार्क वर्जन ₹18,74,990 से शुरू होता है। रेंज में सबसे महंगा मॉडल अकंप्लिश्ड एक्स+ #डार्क है, जिसकी हाइपीरियन1.2 GDI DCT कीमत ₹18,74,990 और क्रायोजेट1.5 DCT कीमत ₹18,99,990 (एक्स-शोरूम) है। अलग-अलग वैरिएंट और इंजन के हिसाब से कीमतों में बदलाव होता है।

    वैरिएंट-वाइज प्रमुख फीचर्स

    • स्मार्ट एक्स (बेस मॉडल):आर-कंफर्ट सीट्स (पैसिव वेंटिलेशन), 17-इंच एयरो-स्टाइल व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिवर्स गाइड पार्किंग असिस्ट, 6 एयरबैग, ईएसपी और ABS विद EBD स्टैंडर्ड।
    • प्योर एक्स / प्योर एक्स प्लस:10.25-इंच हार्मन टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल। एक्स प्लस वैरिएंट में लेदरेट सीट्स का लग्जरी अनुभव।
    • क्रिएटिव एक्स प्ल्स:वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा विथ ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और ट्विन-स्क्रीन सेटअप।
    • अकम्प्लिश्ड एक्स और एक्स प्लस (टॉप ट्रिम्स):एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस के लिए लेवल 2 ADAS स्टैंडर्ड। एक्स प्लस मॉडल में जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, एक्टिव वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, ट्विन-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, एलेक्सा इंटीग्रेशन और इलेक्ट्रोक्रोमैटिक आईआरवीएम जैसी प्रीमियम तकनीक शामिल है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें