ICC Men's T20 World Cup Final देखने का सस्ता तरीका! 100 रुपये से कम में फोन में देखें लाइव मैच

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sun, 08 Mar 2026 05:34 PM IST
सार

T20 World Cup 2026 final live streaming:

क्रिकेट फैंस के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगे। अगर आप मोबाइल पर लाइव मैच देखना चाहते हैं और महंगा रिचार्ज नहीं करना चाहते, तो रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कुछ किफायती प्लान 100 रुपये से कम कीमत में जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं। इन प्लान्स के जरिए आप अपने स्मार्टफोन पर आसानी से फाइनल मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन
T20 WC Final: IND vs NZ Today, How Watch Live on Mobile? Best Recharge Plans Under ₹100
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मुकाबला भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर आप स्टेडियम नहीं जा पा रहे और मोबाइल पर जियोस्टार के जरिए मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो डेटा और सब्सक्रिप्शन की टेंशन छोड़ दें। मात्र 44 रुपये से शुरू होने वाले प्लान्स में आपको न सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, बल्कि मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन भी। जानें जियो, एयरटेल और वोडा के खास ऑफर्स

    टॉप टेलिकॉम ऑफर्स

    अगर आपका डेली डेटा खत्म हो गया है या सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो ये एड-ऑन प्लान्स आपके काम आएंगे:

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Tech Tips: 24 घंटे प्लग में लगा रहता है आपका चार्जर? जानिए 'वैंपायर पॉवर' कैसे खाली करता रहता है आपकी जेब

    1. जियो: 100 रुपये में 30 दिन का मजा

    • 100 रुपये प्लान: इसमें आपको 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही, 30 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है।
    • 195 रुपये प्लान: अगर आप ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान 15GB डेटा और 90 दिनों के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
    • 100 रुपये प्लान:यहां आपको 6GB डेटा के साथ 30 दिनों का जियोस्टार एक्सेस मिलता है।
    • 195 रुपये प्लान:इसमें 12GB डेटा और एक महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है, साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी शामिल है।
    • 44 रुपये प्लान:यह इंडस्ट्री का सबसे सस्ता प्लान है जो 30 दिनों का जियो हॉटस्टार देता है। इसमें 1GB डेटा मिलता है जिसकी वैधता उसी दिन रात 12 बजे तक रहती है।
    • 101 रुपये प्लान:इसमें 5GB डेटा और एक महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
    • 151 रुपये या 169 रुपये प्लान: ये उन लोगों के लिए हैं जो 90 दिनों की लंबी अवधि के लिए सब्सक्रिप्शन चाहते हैं।

    रिचार्ज से पहले यह जरूर पढ़ें

    ये सभी डाटा एड ऑन प्लान्स हैं। इसका मतलब है कि इनका लाभ उठाने के लिए आपके नंबर पर एक बेस प्लान (कॉलिंग वाला रेगुलर रिचार्ज) एक्टिव होना अनिवार्य है। अगर आपके पास एक्टिव प्लान नहीं है, तो ये डेटा पैक काम नहीं करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन बातों का रखें ध्यान

    • स्ट्रीमिंग के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
    • अगर आप हाई क्वालिटी में मैच देखना चाहते हैं तो कम से कम 3-5GB डेटा होना बेहतर रहता है।
    • लाइव मैच के दौरान डेटा खपत ज्यादा होती है, इसलिए अतिरिक्त डेटा पैक रखना फायदेमंद हो सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें