अमेरिका में भारतीय दूतावास पहुंचे सुंदर पिचाई, भारत में गूगल की जिम्मेदारी को लेकर हुई चर्चा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Sep 2022 11:59 AM IST
सार

भारतीय दूतावास में सुंदर पिचाई ने भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की है और भारतीय बाजार में गूगल की प्रतिबद्धता को लेकर चर्चा की है। इस मुलाकात में डिजिटलीकरण को लेकर विशेष तौर पर बात हुई है।

विज्ञापन
Sundar Pichai meets Indian ambassador in the US first time
भारतीय दूतावास में सुंदर पिचाई - फोटो : Sundar Pichai/Twitter

    विस्तार

    सर्च इंजन गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में पहली बार अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की। उन्होंने देश में प्रौद्योगिकी कंपनी की गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं व डिजिटलीकरण के प्रयासों पर चर्चा की।

    पिचाई ने गत सप्ताह भारतीय दूतावास की अपनी यात्रा और बैठक को लेकर एक ट्वीट में कहा, इस वार्ता के लिए राजदूत संधू का धन्यवाद। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी शीर्ष भारतीय अमेरिकी टेक सीईओ ने दूतावास का दौरा किया है। पिचाई ने कहा, भारत के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने का मौका देने की सराहना करता हूं। भारत के डिजिटल भविष्य के लिए समर्थन को जारी रखने के लिए तत्पर हूं। पिचाई को इस साल जनवरी में पद्म भूषण के लिए नामित किया गया था। संधू ने ट्वीट किया, तकनीक जो बदलाव लाए, विचार जो सक्षम बनाएं। गूगल के साथ भारत-अमेरिका तकनीकी साझेदारी के विस्तार, ज्ञान और वाणिज्यिक विचारों पर चर्चा हुई।

    विज्ञापन

    भारत में बड़े पैमाने पर निवेश

    पिचाई के नेतृत्व में गूगल ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के अलावा कई क्षेत्रों में अपना विस्तार किया है। गूगल ने भारत में डिजिटलीकरण के लिए लगभग 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इसमें रिलायंस जियो व भारती एयरटेल के साथ साझेदारी शामिल है। इसके अलावा, गूगल कार्यबल विकास तथा कौशल विकास पर भी भारत के साथ साझेदारी कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारतीय पहलों की सराहना

    भारतीय राजदूत के साथ बैठक के दौरान, पिचाई ने भारत द्वारा की गई पहलों की सराहना की। पिचाई ने बताया कि कैसे गूगल भारत को एक बहुत ही सकारात्मक ढांचे के तौर पर देख रहा है। उन्होंने भारत के साथ शिक्षा के क्षेत्र में गूगल की विशेष साझेदारी के विषय पर भी चर्चा की।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें