Starlink: भारतीयों की जेब खाली कर देगा एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, समझें पूरा हिसाब-किताब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 May 2025 03:53 PM IST
सार

सरकार ने लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी कर दिया है, लेकिन Starlink को भारत में पूरी तरह से लॉन्च करने के लिए अभी दो प्रमुख मंजूरी की जरूरत है जिनमें IN-SPACe से अंतिम अनुमति, स्पेक्ट्रम आवंटन जिसके लिए TRAI अंतिम सिफारिशों की तैयारी में है।

विज्ञापन
Starlink How much will Elon Musk's satellite internet cost in India understand the full details
स्टारलिंक इंटरनेट - फोटो : Starlink

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी SpaceX के स्वामित्व वाली Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी (LoI) मिल गई है। अब Starlink भारत में भी उन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की तैयारी में है, जहां अभी तक ब्रॉडबैंड सेवाएं नहीं पहुंच पाईं हैं। 100 से अधिक देशों में उपलब्ध Starlink का मकसद है कि कम लेटेंसी के साथ तेज इंटरनेट सेवा देना, चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या सुदूर गांव।

    भारत में Starlink सेवा के लिए ग्राहकों को हर महीने करीब 3,000 रुपये से 7,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। यह कीमत आपके चुने गए प्लान और आपके स्थान पर निर्भर करेगी, लेकिन यह सिर्फ मासिक शुल्क है। इसके अलावा आपको Starlink किट भी खरीदनी होगी जिसमें Wi-Fi राउटर और एक सैटेलाइट डिश शामिल होती है। एक स्टैंडर्ड किट है जिसकी अमेरिका में कीमत $349 (लगभग ₹30,000) है। Starlink Mini किट भी है जिसकी अमेरिका में कीमत $599 (लगभग ₹43,000) है, जो चलते-फिरते इंटरनेट के लिए इस्तेमाल होती है।

    विज्ञापन

    Starlink Mini

    • 50GB डेटा वाला प्लान- $120 (लगभग ₹10,300/माह)
    • अनलिमिटेड डेटा प्लान- $165 (लगभग ₹14,100/माह)
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें