सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा: मिल सकती है बड़ी बैटरी, कैमरा डिजाइन भी होगा अपडेट; आईफोन जैसा फीचर देगी कंपनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 30 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

सैमसंग की Galaxy S27 सीरीज बड़े बदलावों के साथ आ रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, S27 Ultra में नया कैमरा डिजाइन, 5700mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और iPhone जैसी इन-बिल्ट मैग्नेटिक चार्जिंग मिलेगी। वहीं, इस बार लाइनअप में नया Pro मॉडल भी नजर आएगा।

विज्ञापन
samsung galaxy 27 ultra release design leak 5700mah battery magsafe charging
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा के फीचर्स हुए लिक - फोटो : सैमसंग

    विस्तार

    Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हाल ही में सामने आई लीक्स और तस्वीरों से पता चलता है कि Galaxy S27 Ultra को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश किया जाएगा। इसमें न सिर्फ डिजाइन बदला जा रहा है, बल्कि बैटरी तकनीक और चार्जिंग स्टाइल में भी बड़े अपग्रेड किए जा रहे हैं।

    लीक के मुताबिक, Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल होंगे। इनमें Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं। नया Pro मॉडल Galaxy S27 Plus और Ultra के बीच रखा जाएगा। इसमें S Pen मिलने की उम्मीद नहीं है।

    विज्ञापन

    बदल सकता है कैमरा डिजाइन

    एंड्रॉयड हेडलाइंस के रेंडर्स और नेवर प्लेटफॉर्म पर टिपस्टर लैंजुक द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से S27 Ultra के नए लुक का खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, सबसे बड़ा बदलाव इसके पिछले हिस्से पर देखने को मिलेगा। पुराने मॉडल्स में दिखने वाले फ्लोटिंग कैमरा रिंग्स की जगह अब एक बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड लेगा, जिसमें सभी सेंसर्स सेट होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MagSafe जैसा मैग्नेटिक चार्जिंग फीचर भी मिलेगा

    Galaxy S27 सीरीज में एपल के MagSafe जैसा फीचर आने की भी चर्चा है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के पीछे आईफोन जैसा मैग्नेटिक चार्जिंग रिंग दिया जा सकता है। इसका फायदा यह होगा कि मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर फोन के पीछे चिपक सकेगा। इसके लिए अलग से मैग्नेटिक कवर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    Samsung ने Galaxy S26 सीरीज में इस तरह के बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं दिए थे। उस फोन के लिए मैग्नेट वाले खास कवर का इस्तेमाल करना पड़ता है। Galaxy S27 Ultra में कंपनी इस कमी को दूर कर सकती है।

    मिल सकती है बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी

    Galaxy S27 Ultra में बैटरी के मामले में एक बड़ा जंप देखने को मिल सकता है। गैलेक्सी क्लब की रिपोर्ट के अनुसार, S27 Pro में 5200mAh और S27 Ultra में 5700mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग इसके लिए एडवांस सिलिकॉन-कार्बन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसे हाल ही में Galaxy Z Fold 8 में टेस्ट किया गया था। इस तकनीक की खासियत यह है कि यह फोन का वजन या मोटाई बढ़ाए बिना ज्यादा पावर स्टोर कर सकती है। सैमसंग का यह पावरफुल बैटरी अपग्रेड अपकमिंग iPhone 18 के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें