जियो: 5जी डेटा चाहिए? तो नहीं खरीदना होगा महंगा प्लान; सिर्फ 51 रुपये देकर ऐसे पाएं अनलिमिटेड 5जी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 16 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

जियो के 51 रुपये वाले अपग्रेड विकल्प से कुछ प्रीपेड यूजर्स अपने मौजूदा प्लान में अनलिमिटेड 5जी जोड़ सकते हैं। इसमें 3जीबी 4जी डेटा भी मिलता है। हालांकि, इसके लिए 1.5जीबी प्रतिदिन वाला बेस प्लान, 5जी फोन और जियो कवरेज जरूरी है।

विज्ञापन
reliance jio rs 51 5g upgrade plan unlimited 5g data
जियो का शानदार 5जी प्लान - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    अगर आपके मौजूदा जियो रिचार्ज में अनलिमिटेड 5जी की सुविधा नहीं मिल रही है, तो इसके लिए आपको 5जी इंटरनेट वाला नया प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाल ही में रिलायंस जियो 51 रुपये का एक ऐसा अपग्रेड रिचार्ज लेकर आया है, जिससे प्रीपेड यूजर्स अपने मौजूदा प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं किन यूजर्स के लिए है ये प्लान और क्या हैं इसके फायदे।

    51 रुपये में क्या मिलेगा?

    जियो का 51 रुपये वाला प्लान खास तौर पर उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जिनके मौजूदा रिचार्ज में 5जी डेटा शामिल नहीं है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा के अलावा 3जीबी 4जी डेटा भी मिलता है। कंपनी ने इस विकल्प में 3जीबी 4जी डेटा बाद में जोड़ा है। पहले 51 रुपये वाले प्लान में यह अतिरिक्त 4जी डेटा शामिल नहीं था।

    विज्ञापन

    किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?

    यह रिचार्ज हर जियो यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। इसका फायदा लेने के लिए आपके बेस प्लान में रोजाना 1.5जीबी डेटा मिलना चाहिए। साथ ही उस प्लान की वैधता कम से कम एक महीने की होनी जरूरी है। यानी अगर आपका मौजूदा रिचार्ज रोज 1.5जीबी डेटा वाला है और उसमें अनलिमिटेड 5जी की सुविधा नहीं है, तो 51 रुपये का अपग्रेड विकल्प आपके काम आ सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 5जी सपोर्ट होना जरूरी

    सिर्फ रिचार्ज करने से अनलिमिटेड 5जी शुरू नहीं होगा। इसके लिए आपके पास 5जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। साथ ही आपके इलाके में जियो की 5जी सेवा उपलब्ध होना भी जरूरी है। जियो की 5जी सेवा स्टैंडअलोन यानी 5जी एसए नेटवर्क पर आधारित है। इसलिए फोन में इस नेटवर्क के लिए जरूरी हार्डवेयर और सपोर्ट होना महत्वपूर्ण है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें