Gemini AI: जियो ने यूजर्स को दी खुशखबरी, अब सभी यूजर्स के लिए फ्री किया गूगल जेमिनी एआई प्रो का सब्सक्रिप्शन
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अब हर जियो यूजर को गूगल जेमिनी एआई प्रो का सब्सक्रिप्शन 18 महीने के लिए मुफ्त में मिलेगा। पहले यह ऑफर सिर्फ 18-25 साल के यूजर्स के लिए था, लेकिन अब हर उम्र के जियो यूजर इसका फायदा उठा सकता है।

विस्तार
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अब हर जियो यूजर को गूगल जेमिनी एआई प्रो का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अब सभी जियो 5G यूजर्स को गूगल जेमिनी एआई प्रो का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पूरे 18 महीने तक मुफ्त मिलेगा, पहले यह ऑफर सिर्फ 18 से 25 साल के यूजर्स के लिए था, लेकिन अब हर उम्र के जियो यूजर इसका फायदा उठा सकता है।क्या-क्या मिलेगा मुफ्त प्लान में?इसमें आपको गूगल जेमिनी 2.5 प्रो मॉडल मिलेगा जिसमें कोडिंग, इमेज बनाना और रिसर्च करना जैसे एडवांस्ड एआई फीचर्स मिलते हैं। इसमें वियो 3.1 फास्ट भी मिलता है जो टेक्स्ट से वीडियो या ऑडियो बनाने की सुविधा देता है। इसके साथ ही डेवलपर्स के लिए जेमिनी CLI और कोड असिस्ट IDE जैसे शानदार टूल्स मिलते हैं। प्लान में गूगल वर्कप्लेस (जीमेल, डॉक्स, शीट्स, ड्राइव) में एआई जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही विस्क, फ्लो, नोटबुक जैसे प्रीमियम टूल्स और 2TB की क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलेगी। आमतौर पर इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,950 रुपए प्रति महीने होती है,लेकिन जियो यूजर्स के लिए ये पूरी तरह मुफ्त मिलेगा!
कैसे क्लेम करें मुफ्त सब्सक्रिप्शन?
सबसे पहले माईजियो एप खोलें (अगर नहीं है तो डाउनलोड करें), होमपेज पर 'अर्ली एक्सेस' बैनर ढूंढें, उस पर 'क्लेम नाउ' पर क्लिक करें। नई विंडो में ऑफर की डिटेल्स दिखेंगी। नीचे स्क्रॉल करें और 'एग्री' पर टैप करें। इसके बाद जेमिनी एप में जाकर जांच करें कि सब्सक्रिप्शन एक्टिव हुआ या नहीं।
जियो क्यों दे रहा है ये ऑफर ?
जियो अब सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं रहना चाहता। वह खुद को डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई (AI) के क्षेत्र में बड़ा खिलाड़ी बनाना चाहता है। गूगल के साथ यह साझेदारी जियो के 'एआई फॉर ऑल' (हर किसी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के विजन को आगे बढ़ाती है। इससे यूजर्स को 5G नेटवर्क के साथ सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं, बल्कि इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी का अनुभव भी मिलेगा।